Mukesh Ambani ने दिवाली के बाद जियो यूजर्स को दिया बड़ा ऑफर? 545 में मिलेंगे भर-भर के फायदे

Jio का ₹545 रिचार्ज प्लान (Jio 545 plan) गेमिंग और एंटरटेनमेंट का बेस्ट कॉम्बो है. मिल रहा है 2GB डेटा, 5GB बोनस, अनलिमिटेड 5G, BGMI स्किन और JioHotstar फ्री सब्सक्रिप्शन

दिवाली के बाद मुकेश अंबानी की कंपनी Jio अपने यूजर्स को एक नया तोहफा दे रही है. कंपनी का ₹545 वाला रिचार्ज प्लान (Jio 545 plan) इन दिनों खूब चर्चा में है क्योंकि इसमें सिर्फ डेटा और कॉलिंग ही नहीं, बल्कि गेमिंग और एंटरटेनमेंट का डबल मजा मिल रहा है.

रोजाना मिलेगा 2GB डेटा और 5GB एक्स्ट्रा बोनस

इस प्लान में आपको हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा के साथ 5GB एक्स्ट्रा डेटा दिया जा रहा है. यानी अगर आपका डेली डेटा खत्म भी हो जाए तो इंटरनेट बंद नहीं होगा. साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS का फायदा भी शामिल है. सबसे खास बात- अगर आपके पास 5G फोन है और एरिया में 5G कवरेज है, तो इस प्लान के साथ ट्रू5G अनलिमिटेड डेटा भी मिलेगा.

गेमिंग और स्पोर्ट्स का मजा एक साथ

Jio का ₹545 वाला प्लान खास तौर पर गेमर्स और एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए बनाया गया है. इसमें मिलता है JioGames Cloud Subscription, जिससे आप 500+ हाई-क्वालिटी गेम्स को बिना डाउनलोड किये खेल सकते हैं- मोबाइल, लैपटॉप या JioSet Top Box पर. इसके साथ FanCode Subscription भी मिलता है, जिससे आप लाइव क्रिकेट, फुटबॉल और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स देख सकते हैं.

एक्सक्लूसिव BGMI स्किन और फ्री सब्सक्रिप्शन

गेमिंग के दीवानों के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज है BGMI (Battlegrounds Mobile India) का एक्सक्लूसिव स्किन कूपन. इसके अलावा, कंपनी यूज़र्स को 3 महीने का JioHotstar फ्री सब्सक्रिप्शन और 50GB फ्री JioAI Cloud स्टोरेज भी दे रही है. यानी यह सिर्फ एक रिचार्ज नहीं, बल्कि पूरा एंटरटेनमेंट पैक है. यह जानकारी केवल आपकी सुविधा के लिए है. रिचार्ज से पहले Jio की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप पर जाकर डिटेल चेक करें.

Jio का एक बार रिचार्ज, पूरे साल बेफिक्री! अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डेटा से टेंशन फ्री

350 रुपये से भी सस्ते हैं Jio के ये दो प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मजा, फौरन करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >