Jio का एक बार रिचार्ज, पूरे साल बेफिक्री! अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डेटा से टेंशन फ्री

Reliance Jio का ₹3999 वाला 1 साल की वैधता वाला प्लान यूजर्स को रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री 5G इंटरनेट देता है. जानें इस प्लान के सारे फायदे

अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज करने से परेशान हैं, तो जियो का यह नया प्लान आपके लिए एकदम सही है. Reliance Jio का ₹3,999 वाला रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए बनाया गया है, जो लंबी वैलिडिटी और अनलिमिटेड फायदे चाहते हैं. इसमें आपको पूरा 1 साल (365 दिन) की वैधता मिलती है, यानी एक बार रिचार्ज के बाद सालभर दोबारा रिचार्ज की झंझट नहीं.

रोज मिलेगा 2.5GB हाई-स्पीड डेटा

इस प्लान में जियो यूजर्स को हर दिन 2.5GB डेटा दिया जाता है. इसका मतलब है कि आपको महीने भर में करीब 75GB डेटा और पूरे साल में 900GB से ज्यादा डेटा मिलेगा. अगर आपका डेटा खत्म हो जाता है, तो आप आसानी से Jio के Add-on Data Plans लेकर एक्स्ट्रा इंटरनेट पा सकते हैं.

अनलिमिटेड 5G इंटरनेट का फायदा भी

अगर आपके पास 5G स्मार्टफोन है और आप जियो के True5G नेटवर्क वाले इलाके में रहते हैं, तो यह प्लान और भी धमाकेदार है. क्योंकि इस प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा फ्री मिलता है, बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के. मतलबी ये कि जितना चाहे उतना 5G इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं.

अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS की सुविधा

इस 3999 रुपये वाले Jio प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है. इसके साथ ही यूजर्स को हर दिन 100 SMS भी दिये जा रहे हैं. कॉलिंग और मैसेज के साथ यह प्लान उन लोगों के लिए बढ़िया है, जिन्हें रोजाना कनेक्टेड रहना होता है.

मिलते हैं एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी

डेटा और कॉलिंग के अलावा इस प्लान में JioTV, JioCinema, JioCloud और JioSecurity जैसी सर्विसेज का फ्री ऐक्सेस मिलता है. इस तरह एंटरटेनमेंट से लेकर क्लाउड स्टोरेज तक, सब कुछ एक ही रिचार्ज में.

लंबी वैधता वालों के लिए बेस्ट प्लान

अगर आप ऐसे प्लान की तलाश में हैं जिसमें लंबी वैलिडिटी, रोजाना डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग सब कुछ मिले, तो Jio का ₹3999 वाला यह 365 दिन वाला रिचार्ज प्लान सबसे फायदेमंद साबित हो सकता है. एक बार रिचार्ज कीजिए और पूरे साल बेफिक्री से इंटरनेट का मजा लीजिए.

350 रुपये से भी सस्ते हैं Jio के ये दो प्लान, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मजा, फौरन करें चेक

क्या Jio Fiber लगवाना Jio Recharge से ज्यादा फायदेमंद है? जानिए क्योंकि अब इंटरनेट का मतलब सिर्फ मोबाइल डेटा नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >