Jio का धमाका: सिर्फ ₹11 में 10GB डेटा, जानें पूरी डिटेल

Jio 11 Rupees 10GB Data Pack 2025: रिलायंस जियो का छोटा रिचार्ज. ₹11 में 10GB डेटा वाला सुपर सस्ता प्लान. जानें इसकी वैलिडिटी, फायदे और एक्टिवेशन प्रॉसेस

Jio 11 Rupees 10GB Data Pack 2025: अब महंगे डेटा प्लान की छुट्टी

अगर आप भी हर दिन इंटरनेट की लिमिट खत्म होने से परेशान रहते हैं और बार-बार महंगे रिचार्ज कराने से थक चुके हैं, तो अब खुश हो जाइए. Reliance Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा सस्ता और दमदार डेटा पैक लॉन्च किया है जो सिर्फ ₹11 में 10GB हाई-स्पीड डेटा देता है.

क्या है ₹11 वाला Jio डेटा पैक?

Jio का यह नया डेटा वाउचर सिर्फ ₹11 में आता है और इसमें यूजर्स को पूरे 10GB हाई-स्पीड इंटरनेट मिलता है. यह प्लान खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो पहले से कोई छोटा रिचार्ज प्लान इस्तेमाल कर रहे हैं और अचानक डेटा खत्म हो जाने पर सस्ता विकल्प ढूंढते हैं.

वैलिडिटी और इस्तेमाल

इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 1 दिन की है. यानी आप इसे उसी दिन इस्तेमाल कर सकते हैं जिस दिन आपने इसे एक्टिवेट किया हो. यह उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जिन्हें किसी दिन ज्यादा डेटा की जरूरत पड़ जाती है.

किसके लिए है यह प्लान?

  • जो यूजर्स रोजाना इंटरनेट का भारी इस्तेमाल करते हैं
  • जिनकी डेली डेटा लिमिट जल्दी खत्म हो जाती है
  • जो कम कीमत में ज्यादा डेटा चाहते हैं.

कैसे करें एक्टिवेट?

आप इस प्लान को MyJio ऐप या Jio की वेबसाइट से बड़ी आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं. बस रिचार्ज सेक्शन में जाकर ₹11 वाला डेटा वाउचर चुनें और पेमेंट करें.

कम कीमत में ज्यादा इंटरनेट

Jio का ₹11 वाला डेटा पैक उन यूजर्स के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो कम कीमत में ज्यादा इंटरनेट चाहते हैं. यह प्लान न सिर्फ बजट में फिट बैठता है, बल्कि हाई-स्पीड डेटा का मजा भी देता है.

Mukesh Ambani ने दिवाली के बाद जियो यूजर्स को दिया बड़ा ऑफर? 545 में मिलेंगे भर-भर के फायदे

क्या Jio Fiber लगवाना Jio Recharge से ज्यादा फायदेमंद है? जानिए क्योंकि अब इंटरनेट का मतलब सिर्फ मोबाइल डेटा नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >