सर्दियों में खरीदने वाले हैं AC? जान लें ये बातें वरना बचत के चक्कर में कहीं लग न जाए चपत

AC Buying Guide: अक्सर लोग सोचते हैं कि सर्दियों में AC सस्ते मिल जाएंगे क्योंकि उस समय इन्हें खरीदने वाले कम होते हैं. लेकिन हकीकत थोड़ी अलग है. ठंड के मौसम में कंपनियां AC का प्रोडक्शन घटा देती हैं और इस वजह से दुकानदार भी कोई भरी छूट नहीं देते. और भी कई वजह हैं आइए एक-एक जानते हैं.

AC Buying Guide: कई लोगों का मानना है कि अगर सर्दियों में AC खरीदा जाए तो वो गर्मियों के मुकाबले सस्ता मिल जाएगा. वजह ये समझी जाती है कि ठंड में AC की डिमांड कम होती है ऑफ सीजन होता है इसलिए दुकानदार और कंपनियां उस वक्त ज्यादा छूट देते होंगे. लेकिन सच तो इसके बिल्कुल उलट होता है. अगर आप भी आने वाले सर्दियों में नया AC लेने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा ठहर जाइए. पहले ये जान लेना जरूरी है कि एसी खरीदने का सही टाइम कौन सा होता है. वरना हो सकता है कि आपके पैसे गलत जगह खर्च हो जाएं और बाद में अफसोस करते रह जाएं. आइए आपको थोड़ा डिटेल में बताते हैं.

सर्दियों में घटता है AC का प्रोडक्शन

अगर आपको लगता है कि ठंड के दिनों में डिमांड कम होने की वजह से कंपनियां AC सस्ते में बेच देंगी, तो आप गलत हैं. असल में होता ये है कि जैसे ही ठंड में AC की बिक्री गिरती है, वैसे ही कंपनियां उनका प्रोडक्शन भी कम कर देती हैं. इस मौसम में उनका ध्यान हीटर, गीजर जैसे प्रोडक्ट्स और अगले सीजन के नए AC मॉडल बनाने पर होता है. यही वजह है कि सर्दियों में AC पर बड़े ऑफर्स कम ही देखने को मिलते हैं.

न के बराबर मिलता है डिस्काउंट 

सर्दियों में AC पर डिस्काउंट मिलना बहुत मुश्किल होता है. दरअसल, ठंड के मौसम में भी ऑफिस, दुकान या गिफ्टिंग के लिए AC खरीदे जाते हैं. ऐसे में दुकानदारों पर स्टॉक निकालने का कोई खास प्रेशर नहीं रहता, इसलिए वो इस समय भारी छूट नहीं देते.

इसी वजह से ऑफ-सीजन में दाम ज्यादा बदलते नहीं हैं. लेकिन जैसे ही गर्मियां शुरू होती हैं, AC की डिमांड तेजी से बढ़ जाती है और कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को टॉप पर लाने के लिए तगड़े-तगड़े ऑफर लेकर आती हैं.

वारंटी का नुकसान

ठंडी के मौसम में भले ही AC पर थोड़ा-बहुत डिस्काउंट मिल जाए, लेकिन असली फायदा कम और घाटा ज्यादा होता है. नहीं आया समझ में, आइए बताते है कैसे. दरअसल AC की वारंटी उसी दिन से चालू हो जाती है जब आप उसे खरीदते हैं. अब अगर आपने सर्दियों में AC ले लिया और गर्मियों से उसका इस्तेमाल करना शुरू करेंगे, तो वारंटी का आधा टाइम तो ऐसे ही निकल चुका होगा. ऐसे में अगर AC में कोई दिक्कत आ गई, तो सर्विस या रिपेयर का खर्चा आपकी बचत से कहीं ज्यादा पड़ सकता है.

तो फिर क्या है AC खरीदने का सही टाइम

जहां तक सही वक्त की बात है, तो मार्च से अप्रैल का महीना AC खरीदने के लिए बढ़िया माना जाता है. इस दौरान मार्केट में नए-नए मॉडल आते हैं और आपके पास चॉइस भी ज्यादा होती है.

यह भी पढ़ें: गर्मी खत्म होते ही AC पैक करना सही है या सर्विस कराना? बहुत लोगों को नहीं पता होती ये छोटी-छोटी बातें

यह भी पढ़ें: AC के रिमोट में बस दबा दें ये बटन, दुम दबाकर भाग जाएगी उमस और नमी, बिजली की भी होगी बचत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >