IRCTC: इन 3 ट्रिक्स की मदद से समझिए ट्रेन की कंफर्म टिकट आपकी जेब में, सबको पता नहीं होती ये सीक्रेट

IRCTC: ट्रेन में कंफर्म टिकट मिलना बहुत मुश्किल होता है, खास कर फेस्टिवल के सीजन में. लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी सीट पक्की हो जाए, तो आज हम आपको ऐसे 3 जुगाड़ बताने जा रहे हैं जिसे आप ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं...

IRCTC से कन्फर्म टिकट पाना पहाड़ चढ़ने के बराबर माना जाता है. खासकर छुट्टियों और त्योहारों में तो हालत और भी खराब हो जाती है. ज्यादातर लोग वेटिंग या RAC टिकट से ही काम चला लेते हैं. लेकिन बहुत से यात्रियों को ये नहीं पता कि IRCTC पर कुछ ऐसे खास फीचर्स भी मौजूद हैं, जिनकी मदद से टिकट कन्फर्म करवाना आसान हो सकता है. बस थोड़ी समझदारी और सही तरीके से बुकिंग करने पर आराम से कन्फर्म टिकट मिल सकता है.

अगर आप टिकट बुक करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखते हैं तो कन्फर्म सीट मिलने का चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. इसके लिए बस बुकिंग के टाइम थोड़े-से छोटे-छोटे बदलाव करने पड़ते हैं. आइए आपको बताते हैं कि IRCTC से टिकट बुक करते समय कैसे आपको आसानी से कन्फर्म टिकट मिल सकता है.

IRCTC के इन फीचर्स से मिलेगी कन्फर्म टिकट

अगर आप सफर आराम से करना चाहते हैं और IRCTC से टिकट बुक कर रहे हैं, तो बुकिंग के समय कुछ काम के फीचर्स आपकी मदद कर सकते हैं. सबसे पहले Alternate Trains वाला ऑप्शन चुन सकते हैं . इससे यह फायदा होगा कि उसी दिन चलनेवाली दूसरी ट्रेनों में खाली सीटें भी दिख जाएंगी और आपको सिर्फ एक ट्रेन के भरोसे नहीं बैठना पड़ेगा. 

इसके अलावा टिकट बुक करते समय Auto Upgrade का ऑप्शन ऑन कर दें, इससे यह फायदा होगा कि ऊपरी क्लास में सीट मिलने का चांस बढ़ जाएंगे वो भी बिन एक्स्ट्रा पैसे खर्च किए. 

अगर आपका स्टेशन बहुत भीड़ वाला है, जैसे बड़े शहरों के स्टेशन जहां रोज लाखों लोग चढ़ते-उतरते हैं, तो सीधे वही स्टेशन चुनने के बजाय पास के किसी छोटे स्टेशन से टिकट बुक कर लीजिए. ध्यान रहे, प्रीमियम तत्काल टिकट में किराया काफी ज्यादा हो जाता है.

यह भी पढ़ें: IRCTC अकाउंट का पासवर्ड भूल गए? सफर न रुके उससे पहले जान लें तरीका, मिनटों में हो जाएगा काम

यह भी पढ़ें: IRCTC App का यह जुगाड़ खत्म कर देगा कंफर्म सीट की टेंशन! सफर से 15 मिनट पहले बुक होगा टिकट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >