IPL 2024: ‘धोनी-धोनी’ की गूंज से लखनऊ में ऐपल वॉच का बज उठा अलार्म, जरूरी हेल्थ फीचर ऐसे करता है काम

IPL 2024 के LSG vs CSK मैच में महेंद्र सिंह धोनी जब लखनऊ के इकाना मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आये, तो उनकी एंट्री से ऐपल स्मार्ट वॉच पर अलर्ट आया. लखनऊ सुपर जायंट्स के विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक की वाइफ ने अपनी इंस्टा स्टोरी में अपनी स्मार्टवॉच पर आये एक अलर्ट की फोटो शेयर की.

IPL 2024 MS Dhoni Apple Watch Alarm: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से अपना पिछला मैच हार गई, लेकिन दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने चौके-छक्के बरसा कर लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को झुमा दिया. महेंद्र सिंह धोनी जब बल्लेबाजी करने उतरे, तो पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के नारों की शोर से गूंज उठा.

बहरा बना सकती है इतनी आवाज

क्विंटन डि कॉक की वाइफ के ऐपल स्मार्ट वॉच पर आये अलर्ट के मुताबिक ध्वनि 95 डेसीबल तक पहुंच गई, जो काफी खतरनाक स्तर होता है. यह शोर इतना है कि अगर कोई व्यक्ति यहां लगातार 10 मिनट तक रुक जाए, तो वह बहरा हो सकता है. क्विंटन डि कॉक की वाइफ की यह इंस्टा स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

iPhone का लॉकडाउन मोड क्या है? कैसे बचाता है यह साइबर हमलों से?

धोनी का फिर दिखा तूफानी अंदाज

अगर आप आईपीएल का मौजूदा सीजन फॉलो कर रहे होंगे, तो आपको मालूम होगा कि इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपना तूफानी अंदाज दिखाते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. महेंद्र सिंह धोनी ने 311.11 के स्ट्राइक रेट से 9 गेंदों पर 28 रन ठोक दिये. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने शुक्रवार को खेले गए IPL मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट से हरा दिया.

क्विंटन डि कॉक की वाइफ ने डाली इंस्टा स्टोरी

महेंद्र सिंह धोनी जब लखनऊ के इकाना मैदान पर बल्लेबाजी के लिए आये, तो उनकी एंट्री से स्मार्ट वॉच पर अलर्ट भी आ गया. लखनऊ सुपर जायंट्स के विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक की वाइफ ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिये खुद की स्मार्ट वॉच पर आये एक अलर्ट की फोटो शेयर की है. दरअसल, जब मैदान पर महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री हुई तो दर्शकों का इतना शोर मचा था कि क्विंटन डि कॉक की वाइफ के स्मार्ट वॉच पर अलर्ट आ गया.

Apple ने पेगासस जैसे स्पाइवेयर अटैक्स को लेकर यूजर्स को किया अलर्ट

ऐपल वॉच पर बड़े खतरे का अलर्ट

क्विंटन डि कॉक की वाइफ के स्मार्ट वॉच पर आये अलर्ट के मुताबिक ध्वनि 95 डेसीबल तक पहुंच गई, जो काफी खतरनाक है. यह शोर इतना है कि अगर कोई व्यक्ति यहां लगातार 10 मिनट तक रुक जाए तो वह बहरा हो सकता है. क्विंटन डि कॉक की वाइफ की यह इंस्टा स्टोरी सोशल मीडिया पर बड़े जोरों से वायरल हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >