iPhone 17 की धूम! Cosmic Orange कलर बना हिट, Apple के शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर

iPhone 17 सीरीज ने लॉन्च के साथ ही धमाल मचा दिया है. Cosmic Orange कलर की जबरदस्त डिमांड के बीच Apple के शेयर 4% बढ़े. जानिए कैसे iPhone ने चीन और अमेरिका में बिक्री के रिकॉर्ड तोड़े

Apple का नया iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने के बाद से लगातार चर्चा में बना हुआ है. खासकर इसका नया Cosmic Orange कलर लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि स्टॉक कुछ ही मिनटों में खत्म हो गया. आलोचक भले ही इसके कलर पर तंज कस रहे हों, लेकिन बिक्री के आंकड़े कुछ और ही कहानी कह रहे हैं.

अमेरिका और चीन में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री

Counterpoint Research की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 सीरीज ने अपने पिछले वर्जन की तुलना में ज्यादा बिक्री की है. चीन में तो इसका iPhone 17 Air मॉडल लॉन्च के कुछ ही मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गया. South China Morning Post की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉन्च के पहले दिन ही Apple स्टोर्स पर लंबी कतारें लग गईं.

Apple के शेयरों में उछाल, बना नया रिकॉर्ड

इस जबरदस्त डिमांड का असर सीधे Apple के शेयरों पर भी दिखा. कंपनी के शेयर करीब 4% बढ़कर अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुए. यह खबर CEO टिम कुक और निवेशकों के लिए राहत की तरह आई है, क्योंकि पिछले कुछ महीनों में Apple का स्टॉक बाकी Magnificent 7 कंपनियों से पीछे चल रहा था. अब Apple का year to date gain करीब 5% तक पहुंच गया है, जबकि Nvidia ने 36% और Meta ने 25% की बढ़त दर्ज की है.

Amazon को झटका, फिर भी शेयर चढ़े

दूसरी ओर, Amazon Web Services (AWS) में सोमवार को आई बड़ी तकनीकी दिक्कत ने Reddit और Snapchat जैसे प्लैटफॉर्म्स को ठप कर दिया. इसके बावजूद Amazon के शेयर लगभग 1.6% बढ़े, जिससे निवेशकों का भरोसा कायम रहा.

आने वाले दिनों में क्या रहेगा फोकस?

अमेरिकी बाजारों में इस हफ्ते निवेशकों की नजर चीन के साथ व्यापार समझौते और Netflix, Tesla, Intel जैसी बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजों पर रहेगी. इन सबके बीच Apple का Cosmic Orange iPhone 17 फिलहाल बाजार में सबसे ज्यादा चर्चा में है.

iPhone 17 Pro Cosmic Orange का रंग बदलकर क्या सच में गुलाबी हो रहा है?

iPhone 13 और iPhone 15 मिल रहे एक ही दाम में! कौन-सा खरीदना फायदेमंद?

iPhone 17 Pro Max का भगवा रंग भारतीय और अमेरिकी यूजर्स को भाया, 3 दिन में हुआ Out of Stock

iPhone 17 Pro vs iPhone 16 Pro: कैमरे से लेकर परफॉर्मेंस तक कितना बदला प्रो वर्जन, देखें पूरा कंपैरिजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >