बारिश बन सकता है इन्वर्टर-बैटरी के लिए मुसीबत, नहीं रखा ध्यान तो हो जाएगा मोटा नुकसान!

Inverter-Battery Care Tips for Rainy Season: भारत के हर हिस्से में भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण कई जगहों पर बिजली कटौती की भी समस्या हो रही है. ऐसे में लोग इन्वर्टर और बैटरी का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इस बारिश के मौसम में अगर इन्वर्टर और बैटरी का अच्छे से ध्यान नहीं रखा गया तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है. ऐसे में इस मौसम में कैसे बचाव करना चाहिए, आइए जानते हैं इसके बारे में…

Inverter-Battery Care Tips for Rainy Season: देश भर में मॉनसून की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में झमाझम बारिश के साथ-साथ बिजली की भी आंख-मिचौली शुरू हो गई है. इधर, बारिश शुरू हुई नहीं की उधर बिजली तुरंत गायब. ऐसे में कई लोग अपने-अपने घरों में इन्वर्टर और बैटरी का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इस बारिश के मौसम में अगर इनका सही तरीके से ध्यान न रखा जाए, तो न सिर्फ ये खराब हो सकते हैं बल्कि आपके घर में शॉर्ट-सर्किट का खतरा भी हो सकता है. ऐसे में जरूरी है बारिश के दिनों में इन्वर्टर और बैटरी का खास ध्यान रखा जाए. जिससे इनके साथ-साथ आप भी सुरक्षित रहें. तो चलिए फिर जानते हैं विस्तार से…

भारी बारिश में चला रहे हैं AC? इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

वॉटरप्रूफ कवर का करें इस्तेमाल

इन्वर्टर और बैटरी को बारिश के दिनों में सूखा और सुरक्षित रखना जरूरी है. ऐसे में एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन्हें वाटरप्रूफ कवर से ढक कर रखना चाहिए. जिससे कहीं से भी पानी की बूंदें या नमी इनमें न जा पाएं. क्योंकि, पानी की बूंदें जाने से इन्वर्टर में शॉर्ट-सर्किट हो सकता है, जो आपके लिए खतरे से खाली नहीं होगा. इसके अलावा बैटरी को जल्दी खराब होने से बचाने के लिए इसे ऐसी जगह रखें जहां का वेंटिलेशन अच्छा हो.

बैटरी को न होने दें ज्यादा डिस्चार्ज

आपके घर में कितनी भी बड़ी बैटरी क्यों न हो अगर उसका इस्तेमाल सही तरीके न किया जाए, तो यह जल्दी खराब हो जाती है. गलत तरीके से इस्तेमाल करने से बैटरी की लाइफ कम होने लगती है. जिससे यह ज्यादा समय तक नहीं चल पाता है. इसलिए हमेशा बैटरी का इलेक्ट्रोलाइट लेवल चेक करते रहना चाहिए. बैटरी को ज्यादा देर तक चार्जिंग पर न रखें और ही इसे पूरी तरह से डिस्चार्ज होने दें. दोनों ही स्थिति बैटरी की लाइफ के लिए खतरनाक है. साथ ही इसका असर बैटरी के परफॉर्मेंस पर भी पड़ेगा.

बारिश में कम करें इस्तेमाल

बारिश के समय में ज्यादा बिजली की कटौती होती है. ऐसे में लोग ज्यादा इन्वर्टर का इस्तेमाल करते हैं, जो की गलत है. दरअसल, इन्वर्टर का इस्तेमाल ज्यादा देर तक करने से बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो जाएगा. ऐसे में बैटरी जल्दी खराब हो सकती है. जिसे फिर बनवाने के लिए आपका खर्चा बढ़ सकता है. इसलिए बारिश के दिनों में सावधानी के साथ इन्वर्टर का इस्तेमाल करना चाहिए. जिससे न सिर्फ आपका इन्वर्टर भी सही रहे और आप भी सुरक्षित.

मॉनसून में प्यारा AC कहीं लगा न दे आपकी क्लास, सेहत के साथ खेलवाड़ करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >