Indian Railways के सुपर ऐप से मिलेगा ट्रेन का कंफर्म टिकट, IRCTC की नयी पेशकश जल्द आयेगी आपके फोन पर

Indian Railways New Super App: इंडियन रेलवेज का यह नया ऐप सीआरआईएस (CRIS) ने विकसित किया है. यह यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा और यह आईआरसीटीसी (IRCTC) की टिकट बुकिंग वेबसाइट से जुड़ा होगा.

Indian Railways IRCTC New Super App: भारतीय रेलवे दिसंबर के अंत तक एक नया सुपर ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. इस ऐप के जरिये यात्री टिकट बुकिंग के साथ-साथ यात्रा के दौरान खाने की डिलीवरी और ट्रेन का स्टेटस भी चेक कर सकेंगे. सभी सुविधाएं एक ही प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध होने से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी. ऐसे में अगर अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं, तो यह खबर आपके मतलब की है.

Indian Railways IRCTC New Super App: क्या है रेलवे का प्लान?

इंडियन रेलवेज का यह नया ऐप सीआरआईएस (CRIS) ने विकसित किया है. यह यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा और यह आईआरसीटीसी (IRCTC) की टिकट बुकिंग वेबसाइट से जुड़ा होगा. इस ऐप के माध्यम से ट्रेन यात्रा करनेवाले यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं एक ही प्लैटफॉर्म पर तो मिलेंगी ही, रेलवे को भी इससे लाभ होगा. बता दें कि सीआरआईएस संस्था भारतीय रेलवे के लिए टेक्निकल कामकाज करती है. आपको मालूम है कि आईआरसीटीसी के मौजूदा ऐप और वेबसाइट से टिकट की ऑनलाइन बुकिंग की जाती है. वहीं, रेलवे ने अपने नये ऐप से सभी टिकट बुकिंग और यात्रियों की सुविधा से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को व्यवस्थित करने और रेलवे की आय बढ़ाने का लक्ष्य रखा है.

Indian Railways IRCTC New Super App: कितना सुपर होगा रेलवे का नया ऐप?

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रेलवे का नया सुपर ऐप जल्द ही लॉन्च किया जाएगा. यह टिकट बुकिंग समेत कई अन्य संबंधित कामों को यात्रियों के लिए आसान बनाएगा. रिपोर्ट में इस ऐप के दिसंबर के अंत तक शुरू होने की उम्मीद जतायी गई है. रिपोर्ट में रेलवे के एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि आईआरसीटीसी, सीआरआईएस और यात्रियों के बीच इंटरफेस के रूप में काम करता रहेगा. बताया जा रहा है कि नये ऐप में यात्री टिकट, प्लैटफॉर्म टिकट बुक करना और ट्रेन का स्‍टेटस चेक करने जैसी कई सुविधाएं होंगी. इंडियन रेलवेज ने सुपर ऐप और आईआरसीटीसी के बीच इंटीग्रेशन का काम योजनाबद्ध तरीके से चालू कर रखा है.

Indian Railways IRCTC New Super App: रेलवे टिकट बुक करनेवाले ऐप्स कौन-कौन से हैं?

यात्रियों को इंडियन रेलवेज से जुड़े अलग-अलग कामों के लिए फिलहाल विभिन्न ऐप्स और वेबसाइट्स का उपयोग करना होता है, जैसे-

आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट : ट्रेन टिकट बुकिंग, बदलाव, और रद्द करने के लिए
आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग : ट्रेन में सीट पर खाना मंगाने के लिए
रेल मदद : शिकायत और सुझाव के लिए
यूटीएस : बिना सीट के टिकट बुक करने के लिए
नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम : ट्रेन की स्थिति जानने के लिए

नया सुपर ऐप इन सभी सेवाओं को एक ही प्लैटफॉर्म पर लाकर यात्रियों के अनुभव को आसान और बेहतर बनाएगा.

छठ पर घर जाने के लिए वेटिंग टिकट करना है कंफर्म? IRCTC Vikalp Scheme से बन जाएगा काम

Swiggy In Train: अब ट्रेन में भी स्विगी पहुंचाएगी खाना, IRCTC के साथ मिलाया हाथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >