Google बोला- AI से देश बदलेगा, लेकिन भरोसा और सुरक्षा पहले

India Safe AI Google: गूगल इंडिया प्रमुख प्रीति लोबाना ने कहा कि भारत के टेक बदलाव में सुरक्षित, भरोसेमंद और जिम्मेदार एआई का उपयोग बेहद जरूरी है

India Safe AI Google: भारत तेजी से डिजिटल बदलाव के दौर में है और इसमें Artificial Intelligence यानी एआई को अगली पीढ़ी की रीढ़ माना जा रहा है. लेकिन गूगल इंडिया का कहना है कि इस बदलाव का असली फायदा तभी मिलेगा जब एआई का इस्तेमाल सुरक्षा, भरोसे और जवाबदेही के साथ किया जाए. गूगल इंडिया की Country Manager प्रीति लोबाना ने यह बात Safe & Trusted AI कार्यक्रम में कही.

जिम्मेदार एआई ही बनाएगा भारत को विकसित भारत

प्रीति लोबाना ने कहा कि भारत जिस गति से Viksit Bharat की ओर बढ़ रहा है, उसमें एआई केंद्रीय भूमिका निभाने जा रहा है. लेकिन उन्होंने साफ कहा- एआई को रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाने के लिए उसे सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है.

भारत की विविधता एआई के लिए सबसे बड़ा कसौटी-क्षेत्र

लोबाना के अनुसार, भारत की विशाल विविधता दुनिया को यह दिखाती है कि टेक्नोलॉजी किस तरह समाज के बड़े और जटिल मुद्दों को हल कर सकती है. उन्होंने कहा कि देश की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता एआई इनोवेशन को और अधिक मजबूत बनाती है.

एआई से मिलेगी नयी छलांग, लेकिन भरोसा है कुंजी

गूगल इंडिया प्रमुख ने दोहराया कि एआई बदलाव करने वाली Technology है, जो इंसान की क्षमता को कई गुना बढ़ा सकती है. लेकिन Trust + Collaboration ही इसकी सफलता की नींव है.एआई के व्यापक उपयोग, स्केलेबिलिटी और जिम्मेदारी भरे निष्पादन पर गूगल लगातार काम कर रहा है.

सभी को मिलकर निभानी होगी बड़ी जिम्मेदारी

गूगल का कहना है कि सरकार, कंपनियों, डेवलपर्स और समाज- सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि एआई सिस्टम सुरक्षित हों, जवाबदेही तय हो और लोगों की Privacy संरक्षित रहे.

अब नहीं पड़ेगी लंबे प्रॉम्प्ट की जरूरत, आ गया Google का सबसे पावरफुल मॉडल Gemini 3

Google Photos में आया Nano Banana AI, अब AI से बोलें और फोटो खुद एडिट होगी

Google Nano Banana 2: गूगल का इमेज जेनरेशन टूल हो रहा और एडवांस्ड, इस बार ज्यादा होगा एक्यूरेट

Google Pixel Drop 2025: अब मैसेज में आएगा Remix Magic, AI देगा स्कैम अलर्ट्स और नोटिफिकेशन समरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >