छठ पर घर जाने के लिए वेटिंग टिकट करना है कंफर्म? IRCTC Vikalp Scheme से बन जाएगा काम

IRCTC Vikalp Scheme: छठ पूजा में घर जाने के लिए अगर आपको कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है तो आप आईआरसीटीसी के विकल्प ऑप्शन के जरिये टिकट करवा सकते हैं. वेटिंग लिस्ट में टिकट बुक करानेवाले यात्री का अगर टिकट कंफर्म नहीं होता है, तो विकल्प स्कीम के माध्यम से वे अगली उपलब्ध ट्रेन में टिकट पा सकते हैं.

IRCTC Vikalp Scheme for Confirm Train Ticket: हर साल हजारों लोग छठ पूजा अपने परिजनों के साथ मनाने के लिए अपने घर जाते हैं. इस समय पर ट्रेनों में भारी भीड़ हो जाती है. भीड़ को देखते हुए रेलवे कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाती है. इसके बावजूद कई लोगों कंफर्म टिकट पाने से चूक जाते हैं. आप भी अगर ट्रेन की कंफर्म टिकट चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं एक ऐसा तरीका, जो आपकी मदद कर सकता है.

IRCTC Vikalp Scheme: विकल्प स्कीम क्या है?

छठ पूजा में घर जाने के लिए अगर आपको कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है तो आप आईआरसीटीसी के विकल्प (IRCTC Vikalp) ऑप्शन के जरिये टिकट करवा सकते हैं. रेलवे की इस स्कीम का मुख्य लक्ष्य टिकट कंफर्मेशन की प्रक्रिया को सबके लिए सुलभ बनाना है. वेटिंग लिस्ट में टिकट बुक करानेवाले यात्री का अगर टिकट कंफर्म नहीं होता है, तो विकल्प स्कीम के माध्यम से वे अगली उपलब्ध ट्रेन में टिकट पा सकते हैं. इसके लिए किसी अतिरिक्त शुल्क का भुगतान भी नहीं करना होता है. यात्री की पसंदीदा ट्रेन में यदि सीट उपलब्ध नहीं हो, तो इस स्कीम के द्वारा उन्हें अन्य विकल्प मिलते हैं.

IRCTC Vikalp Scheme: विकल्प स्कीम का लाभ कैसे उठाएं?

आईआरसीटीसी की अल्टरनेट ट्रेन एकोमोडेशन स्कीम (Alternate Train Accommodation Scheme – ATAS) से यात्रियों का सफर काफी आसान हो गया है. इसे विकल्प स्कीम भी कहते हैं. भारतीय रेलवे की विकल्प स्कीम का लाभ उठाने के लिए यात्री को ऑनलाइन टिकट बुक करने के समय विकल्प ऑप्शन को चुनना होता है. यह सुविधा केवल ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध है और इसका लाभ लाखों यात्री ले रहे हैं. यह सुविधा विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होती है, जो इमरजेंसी में वेटिंग टिकट ले लेते हैं. यात्री अगर विकल्प स्कीम का उपयोग करना चाहे, तो जिस ट्रेन में सफर के लिए टिकट बुक करना चाहते हैं, आईआरसीटीसी की वेबसाइट से उसमें सीट की उपलब्धता चेक करनी होगी. अगर ऐसा लगे कि सीटें बहुत कम बची हैं, तो विकल्प का ऑप्शन चुनना फायदेमंद होगा.

IRCTC Vikalp Scheme: टिकट बुकिंग कैसे करें?

सबसे पहले आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है. अब आपको दिये गए बॉक्स में यह बताना है कि आपको किस तारीख को कहां से कहां तक जाना है और किस क्लास में यात्रा करनी है. इसके बाद आपको डीटेल्स डालने हैं. अब आपको VIKALP ऑप्शन पर क्लिक करना है. इसके बाद आपके सामने वैकल्पिक ट्रेनों की लिस्ट आयेगी. इसमें आपको अपनी पसंद के अनुसार ट्रेन चुन लेनी है. चार्ट तैयार होने के बाद वैकल्पिक ट्रेन की कंफर्मेशन के लिए अपना पीएनआर स्टेटस चेक कर लेना है.

Indian Railways के सुपर ऐप से मिलेगा ट्रेन का कंफर्म टिकट, IRCTC की नयी पेशकश जल्द आयेगी आपके फोन पर

Swiggy In Train: अब ट्रेन में भी स्विगी पहुंचाएगी खाना, IRCTC के साथ मिलाया हाथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >