Railway Ticket Upgrade: स्लीपर के दाम में मिलेगा AC का मजा, फ्री में होगा टिकट अपग्रेड, जानें कैसे

Railway Ticket Upgrade: भारतीय रेलवे ने स्लीपर क्लास यात्रियों को बड़ी सुविधा दी है. अब स्लीपर टिकट पर बिना अतिरिक्त शुल्क दिए सेकंड एसी में मुफ्त अपग्रेड का फायदा मिल सकता है. जानिए IRCTC ऐप से टिकट बुक करने का तरीका, अपग्रेड की प्रक्रिया और इससे जुड़ी अहम बातें.

Railway Ticket Upgrade: भारत वासियों के लिए ट्रेन उनकी लाइफलाइन है. हर दिन लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं. देश के किसी भी कोने में जाना हो ट्रेन यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती हैं. गर्मियों के मौसम जब सफर लंबा होता है तो हर कोई चाहता है कि उसे आरामदायक सीट मिले. ऐसे में सीट की सुविधा और कोच का माहौल बहुत अहम हो जाता है. इसी वजह से कई यात्री अधिक आराम के लिए AC कोच की टिकट लेना पसंद करते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेलवे के पास एक ऐसी योजना भी है जिसमें बिना एक्स्ट्रा पैसा दिए आपकी सीट को उच्च श्रेणी में अपग्रेड किया जा सकता है? आज हम आपको इसी स्कीम से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं. आइए जानते हैं 

Railway Ticket Upgrade: क्या है रेलवे का टिकट अपग्रेड सिस्टम? 

अक्सर यात्री रेलवे की एक खास सुविधा से अनजान रहते हैं. यदि आप अपनी ट्रेन का टिकट ऑनलाइन बुक करते हैं तो आपको अपनी सामान्य टिकट को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपग्रेड कराने का मौका मिल सकता है. यह सुविधा केवल उन यात्रियों को मिलेगा जो IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुक करते हैं. आइए जानते हैं कि इस मुफ्त अपग्रेड सुविधा का लाभ कैसे लिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: IRCTC Aadhaar Link Process: 1 जुलाई से बदल रहे तत्काल टिकट बुकिंग के नियम, जानिए आईआरसीटीसी ऐप से कैसे लिंक होगा आधार

Railway Ticket Upgrade: कैसे करें अपने टिकट को अपग्रेड?

IRCTC पर टिकट बुक करते समय एक विकल्प दिया जाता है. इसमें आपसे पूछा जाता है कि क्या आप मुफ्त अपग्रेड के लिए इच्छुक हैं या नहीं. यदि आप ‘हां’ चुनते हैं तो आपके टिकट को ऊंची श्रेणी में अपग्रेड किए जाने की संभावना बढ़ जाती है.

उदाहरण के लिए, अगर आपने स्लीपर क्लास में टिकट बुक किया है और उसी ट्रेन में थर्ड एसी (3AC) में सीट खली हो तो आपका टिकट बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के थर्ड एसी में अपग्रेड किया जा सकता है. 

Railway Ticket Upgrade: जरूरी बातें 

आपका टिकट अपग्रेड होगा या नहीं यह पूरी तरह तय नहीं होता. रेलवे का ऑटोमैटिक सिस्टम चार्ट बनने के बाद उपलब्ध सीटों की जांच करता है. पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) द्वारा चार्ट तैयार होने के बाद ही खाली सीटों के आधार पर अपग्रेड किया जाता है. इसलिए अगली बार जब भी टिकट बुक करें तो इस विकल्प को जरूर चुनें क्या पता आपका सफर पहले से भी ज्यादा आरामदायक और दिलचस्प हो जाए.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी Aadhaar अपडेट के लिए लगाते हैं सेंटर के चक्कर? अब घर बैठे हो जाएगा सारा काम, जानें कैसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >