आधार कार्ड में पिता का नाम कैसे करें सही? घर बैठे खुद कर सकते हैं अपडेट, जानें तरीका

Aadhaar father name update: आधार में पिता के नाम की छोटी-सी गलती भी आगे बड़े कामों में परेशानी खड़ी कर सकती है. अच्छी बात ये है कि अब इसे ठीक करना काफी आसान हो गया है. आप घर बैठे ऑनलाइन इसे अपडेट कर सकते हैं और ट्रैक भी कर सकते हैं.

Aadhaar father name update: अगर आपके आधार कार्ड में दी गई डिटेल्स पुरानी या गलत है, तो उसे अपडेट करना बहुत जरूरी हो जाता है. खासकर पिता के नाम में गलती एक नॉर्मल समस्या है. इसे समय रहते ठीक कर लेना चाहिए ताकि आगे किसी भी सरकारी काम में परेशानी न हो. अच्छी बात ये है कि Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने इस प्रोसेस को आसान बना दिया है. अब आप अपने आधार कार्ड में पिता का नाम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आसानी से अपडेट या सुधार सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.

आधार में पिता का नाम सही होना क्यों जरूरी है?

अगर आपके आधार कार्ड में आपके पिता का नाम गलत या स्पेलिंग में गड़बड़ी है, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. आगे चलकर यही छोटी-सी गलती बड़ी परेशानी बन सकती है. चाहे PAN कार्ड बनवाना हो, बैंक में खाता खोलना हो या पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना हो, हर जगह सही डिटेल्स होना बहुत जरूरी है.

असल में, आपका आधार आपकी पहचान का सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है. इसमें दी गई डिटेल्स ही आपकी पहचान को वेरिफाई करने में काम आती हैं. इसलिए बेहतर है कि पिता का नाम सही और अपडेटेड हो, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की दिक्कत न हो.

आधार में पिता का नाम ऑनलाइन कैसे सही करें?

  • UIDAI पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट (https://uidai.gov.in) पर जाएं और अपने आधार नंबर व OTP की मदद से लॉगिन करें.
  • Update Aadhaar ऑप्शन चुनें: लॉगिन करने के बाद ‘Update Aadhaar Details (Online)’ पर क्लिक करें, जहां से आप अपनी डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं.
  • Father’s Name सेक्शन चुनें: अब ‘Father’s Name’ वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करें और यहां नाम बिल्कुल उसी तरह दर्ज करें, जैसा आपके ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स में लिखा है.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें: अब आपको एक वैध डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा, जो आपके माता-पिता से रिश्ते को साबित करता हो. जैसे बर्थ सर्टिफिकेट, PAN कार्ड, पासपोर्ट या UIDAI द्वारा मान्य अन्य डॉक्यूमेंट.
  • रिक्वेस्ट सबमिट करें: सारी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें और फिर रिक्वेस्ट सबमिट कर दें. सबमिट करने के बाद आपको एक URN (Update Request Number) मिलेगा, जिससे आप अपने अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.

अपडेट कैसे ट्रैक करें?

अगर आपने अपने Aadhaar में कोई अपडेट कराया है, तो उसका स्टेटस चेक करना बेहद आसान है. बस आपके पास जो URN (Update Request Number) मिला है, उसे UIDAI के पोर्टल पर डालकर आप आसानी से ट्रैक कर सकते हैं. अच्छी बात ये है कि आपका अपडेट आमतौर पर 7-10 वर्किंग दिनों के अंदर प्रोसेस हो जाता है.

यह भी पढ़ें: फोन में रखें DL और RC की डिजिटल कॉपी, पेपर की नहीं पड़ेगी जरूरत, जानें तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >