FREE में 24 घंटे AC चलाने के लिए कितने किलोवाट का सोलर पैनल चाहिए, जानिए लागत और जरूरी सावधानियां

How To Run AC for Free: अगर आप 1.5 टन का AC 24 घंटे फ्री में चलाना चाहते हैं, तो जानिए कितने kW का सोलर पैनल लगेगा, उसकी लागत क्या होगी, कितनी जगह चाहिए और कौन सा सिस्टम आपके लिए सबसे सही रहेगा, पूरी जानकारी आसान भाषा में.

How To Run AC for Free: अगर आप लगातार AC चलाते हैं और बिजली के बिल से परेशान हैं, तो सोलर पावर सिस्टम आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है. आइए जानते हैं कि 24 घंटे 1.5 टन का AC चलाने के लिए कितने पावर का सोलर पैनल चाहिए, कितनी जगह लगेगी, कुल खर्च क्या होगा और कौन सा सिस्टम आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा.

1.5 टन AC कितनी बिजली खपत करता है?

1.5 टन इन्वर्टर AC आमतौर पर 1.4 kW प्रति घंटा बिजली लेता है. यदि यह 24 घंटे चले, तो 33.6 यूनिट बिजली की खपत होती है. ऐसे में आपको एक ऐसा सोलर सिस्टम चाहिए जो हर दिन करीब 34 यूनिट बिजली जेनरेट करे.

कितने kW का सोलर पैनल चाहिए?

दिल्ली जैसे क्षेत्रों में 1kW का सोलर पैनल करीब 5 यूनिट प्रतिदिन बिजली पैदा करता है. इसलिए 34 यूनिट के लिए कम से कम 7.5 से 8kW का ऑन-ग्रिड सोलर पैनल लगाना जरूरी है.

कितनी जगह की जरूरत होगी?

8kW सोलर सिस्टम को इंस्टॉल करने के लिए लगभग 600-700 वर्ग फीट छत की जरूरत होगी, जिस पर दिनभर सीधी धूप आती हो.

कौन सा सोलर सिस्टम चुनें?

तीन प्रकार के सोलर सिस्टम में से ऑन-ग्रिड सिस्टम इस केस में सबसे बेहतर और किफायती है:

ऑन-ग्रिड सिस्टम: सीधा बिजली मीटर से जुड़ताहै. सबसे सस्ता ऑप्शन.

हाइब्रिड सिस्टम: बैटरी बैकअप के साथ आता है, थोड़ी अधिक कीमत पर.

ऑफ-ग्रिड सिस्टम: पूरा बैकअप बैटरी पर निर्भर करता है, AC के लिए उपयुक्त नहीं.

कुल लागत कितनी आएगी?

ऑन-ग्रिड 8kWसिस्टम:₹4 से ₹4.5 लाख (20–30% तक सब्सिडी मिल सकती है)

हाइब्रिड सिस्टम:₹5.5 से ₹6.5 लाख

ऑफ-ग्रिड सिस्टम:₹6.5 से ₹7 लाख.

जरूरी सावधानियां

अपने क्षेत्र में धूप की उपलब्धता की जांच करें.

BIS सर्टिफाइड ब्रांड का सोलर पैनल ही चुनें.

ऑन-ग्रिड सिस्टम के लिए DISCOM की मंजूरी जरूरी है.

इंस्टॉलेशन विशेषज्ञ से कराएं, ताकि परफॉर्मेंस बेहतरीन हो.

यह भी पढ़ें: कूलर से आ रही है गर्म हवा? कर लें बस ये उपाय, फिर AC जैसी मिलेगी ठंडक

यह भी पढ़ें: 99% भारतीय नहीं जानते क्यों लगती है AC में आग? जान जाएंगे तो नहीं करेंगे दोबारा ये गलती

यह भी पढ़ें: 99% लोग नहीं जानते AC में कौन सी गैस का होता है इस्तेमाल? किस टेक्निक से आती है ठंडी हवा

यह भी पढ़ें: 99% भारतीय नहीं जानते किस नंबर पर चलाना चाहिए AC, जान गए तो छोड़ देंगे बिजली बिल की चिंता

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता AC की एक्सपायरी डेट! अगर दिखें ये लक्षण तो तुरंत बदलने की है जरूरत

यह भी पढ़ें: छत या बालकनी? AC का कंप्रेसर कहां लगवाने से आती है ठंडी हवा, जानिए सही जगह

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता AC चलाने का सही तरीका, जान जाएंगे तो नहीं करनी पड़ेगी जेब ढीली

यह भी पढ़ें: आधा भारत नहीं जानता AC के साथ चलाना चाहिए पंखा या नहीं, एक्सपर्ट का जवाब जान नहीं करेंगे ऐसी गलती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >