WhatsApp Tips: व्हाॅट्सऐप चैट डिलीट हो गई? इन ट्रिक्स से कर लें रीस्टोर

WhatsApp Tips: कई बार जरूरी चैट डिलीट हो जाते हैं या नया फोन लेने पर पुरानी चैट नहीं मिलती. हम आपको बता रहे हैं व्हाॅट्सऐप चैट को वापस लाने का तरीका.

WhatsApp Tips & Tricks: व्हाॅट्सऐप हमारे रोजमर्रा के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है. कई बार हम गलती से अपने जरूरी चैट डिलीट कर देते हैं या नया फोन लेने पर पुरानी चैट नहीं मिलती. ऐसे में सवाल आता है – व्हाॅट्सऐप चैट को वापस कैसे लाएं? चिंता मत कीजिए, हम आपको इसका आसान तरीका बताएंगे.

गूगल ड्राइव बैकअप से चैट रीस्टोर करें

अगर आपने पहले से Google Drive पर चैट का बैकअप लिया हुआ है, तो इसे वापस पाना बेहद आसान है
व्हाॅट्सऐप को दोबारा इंस्टॉल करें
अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें
जब ऐप बैकअप डिटेक्ट करेगा, तो Restore ऑप्शन पर क्लिक करें
कुछ देर में आपकी पुरानी चैट वापस आ जाएंगी.

लोकल बैकअप से चैट रीस्टोर करें

अगर आपने गूगल ड्राइव पर बैकअप नहीं लिया, तो घबराने की जरूरत नहीं. हर रोज रात 2 बजे व्हाॅट्सऐप आपके फोन में खुद बैकअप सेव करता है.
File Manager में जाएं और WhatsApp > Databases फोल्डर खोलें
वहां msgstore-YYYY-MM-DD.1.db.crypt नाम की फाइल मिलेगी
इस फाइल का नाम बदलकर msgstore.db.crypt कर दें
अब व्हाॅट्सऐप को अनइंस्टॉल करके फिर से इंस्टॉल करें और Restore चुनें

बैकअप न होने पर क्या करें?

अगर आपने कोई बैकअप नहीं लिया, तो दुर्भाग्य से चैट वापस नहीं आ सकती. भविष्य में ऐसा न हो, इसके लिए सेटिंग्स > चैट > चैट बैकअप में जाकर गूगल ड्राइव बैकअप ऑन कर लें. अब आप निश्चिंत रहें! अगली बार अगर चैट डिलीट हो भी जाए, तो आप आसानी से इसे वापस पा सकते हैं.

Zero Click Hack: व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए अलर्ट, बिना लिंक पर क्लिक किये भी हो सकता है हैक, जानें कैसे बचें

बिना इंटरनेट के भी चलेगा व्हॉट्सऐप, बड़े काम का है यह फीचर, जानें इस्तेमाल का पूरा तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >