SIM Number: क्या आपको पता है आपके मोबाइल नंबर की तरह ही SIM का नंबर भो होता है. इसे ICCID (Integrated Circuit Card Identification) भी कहते हैं. दरअसल आपके SIM या eSIM का एक यूनिक नंबर होता है. इसे आप SIM का सीरियल नंबर समझ सकते हैं. मोबाइल कंपनियां इसी नंबर से आपकी SIM को अपने नेटवर्क से जोड़कर पहचानती हैं. यह 19 या 20 अंकों का नंबर होता है, जो आमतौर पर 89 से शुरू होता है. अगर आपके फोन में दो SIM हैं, तो हर SIM का ICCID जानना उन्हें मैनेज करने में काफी मदद करता है.
अब सवाल आता है कि Android फोन में SIM नंबर देखें कैसे? टेंशन मत लीजिए हम बताते हैं आपको. आप चाहें तो फोन की Settings में जाकर चेक कर सकते हैं, या फिर SIM कार्ड निकालकर उस पर छपा नंबर पढ़ सकते हैं. कुछ लोग डायल पैड से एक कोड मिलाकर भी यह जानकारी निकाल लेते हैं. आइए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स में बताते हैं कैसे आप अपने SIM नंबर पता कर सकते हैं.
Android Settings से SIM नंबर कैसे देखें?
- सबसे पहले अपना Android फोन खोल लीजिए और Settings में चले जाइए.
- अब About phone या About device वाले ऑप्शन पर टैप करें (फोन के ब्रांड के हिसाब से नाम थोड़ा अलग हो सकता है).
- इसके बाद Status या SIM card status पर आपको जाना होगा.
- थोड़ा नीचे स्क्रॉल करेंगे तो वहीं आपको आपका ICCID यानी SIM नंबर दिख जाएगा.
- अगर किसी वजह से ये तरीका काम नहीं कर रहा, तो एक और आसान तरीका है.
- आप अपने फोन का SIM ट्रे बाहर निकालिए और SIM कार्ड पर जो नंबर लिखा होता है, उसे देख लीजिए. वही आपका SIM नंबर है.
SIM नंबर को मैन्युअली पता करने का आसान तरीका
- सबसे पहले अपना फोन बंद कर लें.
- फिर SIM ejector या कोई छोटी पिन लेकर SIM ट्रे बाहर निकालें.
- अब SIM कार्ड को ध्यान से निकालकर देखेंगे तो उस पर एक लंबा नंबर लिखा होता है.
डायल कोड से SIM नंबर कैसे पता करें?
- अपने Android फोन में सबसे पहले डायलर ऐप खोलो.
- अब उसमें *#06# डालकर कॉल बटन दबाओ.
- इतना करते ही स्क्रीन पर एक पॉप-अप आ जाएगा.
- ज्यादातर फोन में जहां IMEI नंबर दिखता है.
- कुछ डिवाइसेज में IMEI के साथ-साथ ICCID यानी SIM नंबर भी नजर आ जाता है.
यह भी पढ़ें: Google Pay में बिना डेबिट कार्ड के UPI पिन रीसेट कैसे करें? जान लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
