Google Maps से तुरंत ढूंढें अपने नजदीकी Aadhaar Centre, जानें आसान तरीका

अब आधार सेंटर ढूंढना बिल्कुल आसान हो गया है. Google Maps के जरिए आप कुछ ही सेकंड में अपने आसपास के ऑथराइज्ड सेंटर्स की पूरी जानकारी ले सकते हैं. सही जानकारी, आसान नेविगेशन और कुछ जरूरी सावधानियों के साथ आप फर्जी सेंटर्स से भी बच सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

आधार सेंटर ढूंढना कई बार सच में सिरदर्द बन जाता है. कभी गलत एड्रेस, तो कभी बेकार की भागदौड़. लेकिन अब ये झंझट काफी हद तक खत्म हो गया है. सरकार ने बड़े नेविगेशन प्लेटफॉर्म्स के साथ मिलकर Aadhaar सेंटर की सही जानकारी सीधे आपके मोबाइल तक पहुंचा दी है. अब न किसी से पूछने की जरूरत है और न ही पुरानी लिस्ट खंगालने की. आप सीधे Google Maps के जरिए ऑथराइज्ड आधार सेंटर आसानी से ढूंढ सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.

शुरू करने से पहले ये बातें ध्यान रखें

आपके पास एक Android या iOS डिवाइस होना चाहिए, और उसमें इंटरनेट कनेक्शन एक्टिव होना जरूरी है. साथ ही अपने फोन में Location Services या GPS ऑन रखें, ताकि ऐप्स आपके नजदीकी सेंटर्स आसानी से ढूंढ सकें.

Google Maps के जरिए नजदीकी आधार सेंटर कैसे खोजें?

  • सबसे पहले Google Maps ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें.
  • ऐप खोलें और जरूरी परमिशन दें.
  • सर्च बॉक्स में टाइप करें- Aadhaar Centre या Aadhaar Seva Kendra.
  • मैप पर आपके पास मौजूद ऑथराइज्ड आधार सेंटर्स दिख जाएंगे.
  • जिस सेंटर के बारे में ज्यादा जानना है, उस पर टैप करें. जैसे उपलब्ध सर्विसेस और वहां जाने का रास्ता. 

अनऑथराइज्ड सेंटर कैसे पहचानें?

  • डिजिटल सेवाओं के बढ़ते चलन के साथ, कुछ प्राइवेट दुकानें खुद को ऑफिसियल सेंटर बता सकती हैं. सेफ रहने के लिए ये टिप्स अपनाएं-
  • ऑफिसियल सेंटर (Aadhaar Seva Kendra) हमेशा UIDAI का लोगो और सर्विसेज की स्टैंडर्ड रेट चार्ट दिखाते हैं.
  • Google Maps पर ऐसे सेंटर देखें जो ‘Verified’ हों या जिनकी जानकारी UIDAI ने दी हो.
  • ऑफिसियल सेंटर सरकारी तय दरों पर काम करते हैं. अगर कोई सेंटर नॉर्मल अपडेट के लिए बहुत ज्यादा फीस मांग रहा है, तो वह शायद अनऑथराइज्ड हो सकता है.
  • छोटे दुकानों से सावधान रहें जो बायोमेट्रिक स्कैन या रसीद के बिना मिनटों में कार्ड बनाने का दावा करती हैं.
  • अगर कहीं शक हो, तो सेंटर का पता UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर लें.

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड में पिता का नाम कैसे करें सही? घर बैठे खुद कर सकते हैं अपडेट, जानें तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >