नेटवर्क आउटेज में भी नहीं रुकेगी बात, Wi-Fi Calling फीचर आएगा काम

नेटवर्क आउटेज होने पर सबसे बड़ी दिक्कत कॉलिंग को लेकर हो जाती है. ऐसे में Wi-Fi Calling फीचर आपके बड़े काम आ सकता है. जिससे नेटवर्क न होने पर भी आसानी से आप किसी से भी बात कर सकेंगे. आप को बस इस फीचर को ऑन करना है, उसके बाद आप इस का इस्तेमाल कर सकेंगे. यहां जानिए फोन में इस फीचर को कैसे ऑन करें.

Wi-Fi Calling Feature: Airtel से लेकर Jio और Vi यूजर्स को कल अचानक से हुए नेटवर्क आउटेज से काफी परेशानी उठानी पड़ी. कई यूजर्स की शिकायत थी कि वे रेगुलर कॉल तक नहीं कर पा रहे हैं और न ही डेटा का इस्तेमाल कर पा रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी नेटवर्क आउटेज के कारण किसी को कॉल नहीं कर पाते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसे फीचर के बारे में बताने वाले हैं, जिससे नेटवर्क नहीं रहने के बाद भी आप आराम से कॉल कर सकते हैं. दरअसल, आजकल स्मार्टफोन वाई-फाई कॉलिंग का फीचर आने लगा है, जिससे हम नेटवर्क न रहने पर भी आसानी से कॉल कर सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे इस फीचर को ऑन करने का तरीका.

क्या है Wi-Fi Calling Feature?

Wi-Fi Calling फीचर के जरिए हम खराब नेटवर्क वाले एरिया में भी आसानी से किसी से भी फोन पर बात कर सकते हैं. लेकिन ये फीचर तभी काम करेगा जब आप किसी Wi-Fi नेटवर्क के आस-पास हो. यानी कि घर, ऑफिस या किसी ऐसी जगह जहां Wi-Fi नेटवर्क उपलब्ध है, तो फिर आप इस Wi-Fi Calling फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये फीचर आपके नेटवर्क को Wi-Fi नेटवर्क के साथ जोड़कर मजबूत कर देता है, जिससे आप वॉइस और वीडियो कॉल दोनों ही कर सकते हैं.

iPhone में Wi-Fi Calling फीचर कैसे करें ऑन?

  • सबसे पहले iPhone के Settings में जाएं.
  • यहां मोबाइल डेटा या⁠ Cellular ऑप्शन में जाएं.
  • यहां आपको⁠ Wi-Fi Calling फीचर के ऑप्शन को ऑन कर दें.
  • इसके बाद आप जब भी Wi-Fi नेटवर्क में आएंगे आप आसानी से इस फीचर के जरिए कॉल कर सकेंगे.

Android में Wi-Fi Calling फीचर कैसे करें ऑन?

  • स्मार्टफोन के Settings में जाएं.
  • इसके बाद Network & Internet या Connections ऑप्शन में जाएं.
  • यहां आपको Mobile Network या SIM & Network ऑप्शन पर क्लिक करना है.
  • यहां पर आपको Wi-Fi Calling का ऑप्शन मिलेगा, इसे ऑन कर दें.

अगर आपको अपने स्मार्टफोन में Wi-Fi Calling का ऑप्शन नहीं मिल रहा है, तो आप सीधे सर्च बार में लिख कर भी सर्च कर सकते हैं. इसके बाद आप जब भी Wi-Fi नेटवर्क में आएंगे आप आसानी से इस फीचर के जरिए कॉल कर सकेंगे.

Wi-Fi इंटरनेट हो गया स्लो? तो राउटर के पास से हटा दें ये चीजें, फिर रॉकेट की स्पीड में डाउनलोड होगी मूवी

मोबाइल कवर पर जमा पीलापन साफ करने के लिए अपनाएं ये देसी जुगाड़, दोस्त पूछेंगे नया लिया क्या?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >