iPhone यूजर्स को शायद ही पता होगी ये ट्रिक, बिना थर्ड पार्टी ऐप्स के चुटकियों में बना सकते हैं PDF, जानें कैसे

iPhone में हमें कुछ ऐसे फीचर्स मिलते हैं जिनके बारे में हमें पता ही नहीं होता. ये फीचर्स हमारे रोजमर्रा के काम को और आसान बना देते हैं. इन्हीं में से एक फीचर है PDF फाइल बनाने का. अगर आप भी एक iPhone यूजर हैं तो आइए जानते हैं कि बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप इंस्टॉल किए PDF कैसे बना सकते हैं.

हम सभी ये अच्छे से जानते हैं कि iPhone कितना पॉपुलर स्मार्टफोन है. पॉपुलर होने के पीछे इसकी आसान यूजर-फ्रेंडली फीचर्स और बेहतरीन परफॉर्मेंस है. अक्सर ऐसा होता है कि हमारे फोन में कुछ ऐसे कमाल के फीचर्स होते हैं जिनके बारे में हमें पता ही नहीं होता. लेकिन यही टूल्स हमारे रोजमर्रा के काम को और आसान बना देते हैं. इन्हीं में से एक फीचर है PDF फाइल बनाने का. iPhone यूजर्स ये काम बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप को इंस्टॉल किए कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.

iPhone पर किसी भी Document को PDF में कैसे बदले?

  • सबसे पहले आप अपने iPhone में Files ऐप खोलें.
  • जिस भी डॉक्यूमेंट को PDF में बदलना है उसे ओपन कर लें.
  • ऊपर दाई ओर बने तीन डॉट वाले मेन्यू पर टैप करें.
  • अब Export पर क्लिक करें और फिर PDF वाले ऑप्शन को चुनें.
  • इसे Notes ऐप में शेयर कर दें.

अब आपकी फाइल PDF फॉर्मेट में Notes में सेव हो जाएगी. वहां से आप इसे आसानी से ईमेल, मैसेजिंग ऐप्स या AirDrop के जरिए किसी के साथ भी शेयर कर सकते हैं.

iPhone पर किसी भी फोटो को PDF में कैसे बदले?

  • सबसे पहले Photos ऐप खोलें और जिस फोटो को भी PDF बनाना है उसे सेलेक्ट कर लें.
  • नीचे दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें और Save to Files का ऑप्शन चुनें.
  • अब Files ऐप में जाएं और वहीं से सेव की हुई फोटो को सेलेक्ट करें.
  • फिर से तीन डॉट वाले मेन्यू पर टैप करें और Create PDF का ऑप्शन सेलेक्ट कर लें.

ये ऐप्स भी हैं काम के

PDF बनाने के अलावा iPhone में ऐसे कई फीचर्स भी दिए गए हैं जो आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ा देते हैं. 

  • Notes ऐप की मदद से आप डॉक्यूमेंट्स को आसानी से ऑर्गेनाइज कर सकते हैं, उन पर नोट्स लिख सकते हैं और फोटो-वीडियो भी अटैच कर सकते हैं ताकि बाद में काम आएं. 
  • Files ऐप की मदद से आप क्लाउड स्टोरेज और ऑफलाइन फाइल्स को कभी भी और कहीं भी एक्सेस कर सकते हैं. 
  • Quick Action, Markup टूल्स और AirDrop जैसी फीचर्स की मदद से डॉक्यूमेंट शेयर करने और एडिट करने का काम झटपट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: iPhone की बैटरी कब करें रिप्लेस? एक क्लिक में करें चेक

यह भी पढ़ें: आपका भी iPhone बार-बार हो रहा है गर्म? जानें इसके पीछे की वजह और इसे ठंडा करने का आसान तरीका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >