WhatsApp पर किसी ने कर दिया है आपकी नाक में दम, ऐसे पाएं छुटकारा

WhatsApp Tips & Tricks: व्हॉट्सऐप यूजर्स अब बिना किसी परेशानी के अनचाहे कॉन्टैक्ट्स को ब्लॉक और रिपोर्ट कर सकते हैं. इस गाइड में जानें आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका, जिससे आप स्पैम मैसेज से बच सकते हैं और अपनी प्राइवेसी बनाये रख सकते हैं. बेहतर चैट अनुभव के लिए व्हॉट्सऐप की नई सुरक्षा सुविधा का लाभ उठाएं.

WhatsApp Tips: व्हॉट्सऐप पर डिजिटल सुरक्षा की जागरूकता बढ़ रही है. व्हॉट्सऐप दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है, लेकिन इसके जरिए अनचाहे मैसेज या परेशान करने वाले यूजर्स से भी सामना हो सकता है. ऐसे में WhatsApp ने “Block” और “Report” जैसे फीचर्स को और बेहतर बना दिया है, जिससे यूजर्स अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें.

WhatsApp पर कॉन्टैक्ट को ब्लॉक कैसे करें?

WhatsApp खोलें और उस चैट पर जाएं जिसे आप ब्लॉक करना चाहते हैं

स्क्रीन के ऊपर नाम पर टैप करें

नीचे स्क्रॉल करें और “Block Contact” विकल्प चुनें

कन्फर्मेशन के बाद वह यूजर अब आपको कोई मैसेज, कॉल या स्टेटस अपडेट नहीं भेज पाएगा.

WhatsApp अब नहीं रहेगा फ्री? Status में आएंगे Ads, चैनल होंगे पेड, जानिए पूरा मामला

WhatsApp Ban: जहां हुआ जन्म, वहीं बैन हुआ व्हॉट्सऐप; ये सेफ्टी का मामला है

किसी यूजर को रिपोर्ट कैसे करें?

चैट विंडो में जाएं और नाम पर टैप करें

नीचे जाएं और “Report Contact” विकल्प चुनें

आप चाहे तो रिपोर्ट करने के साथ उसे ब्लॉक भी कर सकते हैं

WhatsApp आपकी रिपोर्ट को रिव्यू करेगा और जरूरत पड़ने पर एक्शन लिया जा सकता है.

यूजर्स की प्राइवेसी को मिल रही ताकत

WhatsApp ने हाल ही में कुछ और एडवांस्ड सिक्योरिटी फीचर्स लॉन्च किये हैं, जिससे यूजर्स को अपने डिजिटल अनुभव पर और ज्यादा कंट्रोल मिलता है.”Block and Report” जैसे फीचर्स आपके डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं और सोशल प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाते हैं.

सेफ्टी और कंट्रोल

WhatsApp का “Block और Report” फीचर यूजर्स के लिए एक जरूरी टूल है, जो ऑनलाइन सुरक्षा और नियंत्रण प्रदान करता है. अगर कोई व्यक्ति आपको परेशान कर रहा है, तो अब आप आसानी से उसे रिपोर्ट करके राहत पा सकते हैं.

WhatsApp चलाओ, पैसे कमाओ! हर महीने होगी मोटी कमाई, जानिए कमाल का तरीका

कहीं आपके फोन में भी तो नहीं छिपा कोई जासूसी ऐप, ऐसे लगाएं पता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >