Elon Musk की Tesla भारत में जल्द लेगी एंट्री, Anand Mahindra ने बताया- कैसे करेंगे कंपीट

Anand Mahindra Tweet: आनंद महिंद्रा ने टेस्ला से प्रतिस्पर्धा पर दिया जवाब, बोले- हम प्रासंगिक बने रहने के लिए पागलों की तरह काम कर रहे हैं.

Anand Mahindra on Competition with Tesla: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने 18 फरवरी को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिये टेस्ला के साथ प्रतिस्पर्धा को लेकर अपने विचार साझा किये. उन्होंने कहा कि 1991 में भारतीय अर्थव्यवस्था के खुलने के बाद से ही लोग उनसे यही सवाल पूछते आ रहे हैं कि वे अन्य बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ कैसे प्रतिस्पर्धा करेंगे और प्रासंगिक बने रहेंगे.

‘1991 से पूछा जा रहा यह सवाल’

आनंद महिंद्रा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा, 1991 में जब भारतीय बाजार खुला, तब से लोग पूछते आ रहे हैं कि हम टाटा, मारुति और अन्य बहुराष्ट्रीय कंपनियों से कैसे मुकाबला करेंगे. लेकिन हम आज भी मजबूती से खड़े हैं.

टेस्ला से कैसे मुकाबला करेगी महिंद्रा?

एक सोशल मीडिया यूजर गिरीश अरोड़ा ने आनंद महिंद्रा से पूछा कि अगर एलन मस्क अपनी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला को भारत में लाते हैं, तो महिंद्रा एंड महिंद्रा इस प्रतिस्पर्धा का सामना कैसे करेगी? इस पर आनंद महिंद्रा ने जवाब देते हुए कहा, हम पागलों की तरह मेहनत कर रहे हैं ताकि एक सदी बाद भी प्रासंगिक बने रहें. आपके समर्थन के साथ, हम यह कर पाएंगे.

महिंद्रा के आत्मविश्वास की सराहना

आनंद महिंद्रा के इस बयान पर नेटिजेंस ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और महिंद्रा के आत्मविश्वास की सराहना की. लोगों ने इस बात पर सहमति जताई कि किसी भी ब्रांड को बाजार में बने रहने के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ताओं के समर्थन की जरूरत होती है.

DeepSearch के दम पर OpenAI और DeepSeek को टक्कर देने आया Grok 3, Elon Musk का AI सोचेगा स्मार्ट

Sam Altman vs Elon Musk: मस्क के ऑफर पर ऑल्टमैन ने कसा तंज, उन्हें बताया ‘असुरक्षित और दुखी’ व्यक्ति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >