Honor ला रहा 11000mAh बैटरी वाला मॉन्स्टर फोन, फीचर्स भी हैं दमदार, जानें लॉन्च डेट

चाइना में लॉन्च होने वाले Honor X80 Pro Max में 11000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग और 50MP AI कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. कंपनी इस मॉडल को अगले हफ्ते लॉन्च करने वाली है.

स्मार्टफोन इंडस्ट्री में बड़ी बैटरी वाले फोन्स की होड़ लगातार बढ़ती जा रही है. 9000mAh और 10000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन्स के बाद अब बाजार में 11000mAh की मॉन्स्टर बैटरी वाला नया फोन दस्तक देने जा रहा है. Honor ने ऑफिशियली कन्फर्म किया है, कि कंपनी का नया मॉडल Honor X80 Pro Max, 11000mAh की बड़ी बैटरी के साथ अगले हफ्ते चाइना में लॉन्च होने वाला है. इससे पहले कंपनी ने इसी साल जनवरी 2026 में Honor Power 2 लॉन्च किया था, जिसमें 10,080mAh की बड़ी बैटरी दी गई थी.

कब होगा लॉन्च?

Honor ने चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट के जरिए बताया है, कि Honor X80 Pro Max को 22 जून को चाइना में शाम 7 बजे लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने मॉडल के लॉन्च डेट के ऐलान के साथ फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन और चार्जिंग फीचर्स भी रिवील कर दिए हैं.

मिलेगी 11000mAh की बड़ी बैटरी

Honor X80 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी 11000mAh बैटरी होगी. इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है. इसके अलावा, कंपनी ने कन्फर्म किया है कि मॉडल में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. साथ ही फोन 27W रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा, जिससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकेंगे.

डिजाइन और कलर ऑप्शन

टीजर इमेज के अनुसार, स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दिया जाएगा. इसके पीछे सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा, जिसमें एक कैमरा सेंसर और LED फ्लैश मौजूद होगा. फोन के बैक पैनल पर नीचे की तरफ Honor की ब्रांडिंग दी गई है. इसे चार कलर Lightning Red, Moonlight White, Mystic Black और Vibrant Orange ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा. फोन के राइट साइड पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल दिए गए हैं, जबकि लेफ्ट साइड का हिस्सा पूरी तरह खाली रखा गया है.

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए, Honor X80 Pro Max में 50MP का Matrix AI Vision कैमरा दिया जाएगा. कंपनी का दावा है कि यह कैमरा AI बेस्ड इमेज प्रोसेसिंग के जरिए बेहतर फोटो और वीडियो कैप्चर करने में मदद करेगा.

संभावित स्पेसिफिकेशंस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honor X80 Pro Max में 6.8 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 1280×2788 पिक्सल होगा. फोन के फ्रंट में पंच-होल कटआउट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद होगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm का ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है. कंपनी इस इवेंट में Honor X80 सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को भी लॉन्च कर सकती है.

प्री-ऑर्डर शुरू

Honor X80 Pro Max फिलहाल चीन में कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. लॉन्च के बाद इसके फीचर्स, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आएगी.

यह भी पढ़ें: Redmi Turbo 5 के फीचर्स हुए कन्फर्म, लॉन्च से पहले जानिए इसमें क्या मिलेगा खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >