Heavy Rain Alert: मॉनसून की भारी बरसात हो या आंधी-तूफान का तांडव, मौसम ऐप कर देगा पहले अलर्ट

Heavy Rain Alert: भारत सरकार का ‘Mausam’ ऐप अब देगा बारिश, हीटवेव और तूफान से पहले सटीक अलर्ट. जानिए इसे Android और iOS डिवाइस पर कैसे डाउनलोड करें, अलर्ट सेट करें और मौसम से जुड़ी हर जरूरी जानकारी पाएं. मौसम पूर्वानुमान के लिए एक आसान, भरोसेमंद और सरकारी उपाय, सीधे आपके फोन पर.

Heavy Rain Alert: भारत में माॅनसून (Monsoon) ने जोर पकड़ लिया है और देश के कई हिस्सों में जबरदस्त बारिश (Heavy Rains) हो रही है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मध्य भारत पूरी तरह से एक्टिव है और अगले 4-5 दिनों में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी से भारी बारिश का अनुमान है. पिछले 48 घंटे में कई राज्यों में तेज बारिश दर्ज की गई है, और अगले 72 घंटे देश के अनेक भागों में भीगते रहने वाले हैं. लेकिन आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. भारत सरकार का मौसम ऐप – अब बारिश से पहले देगा अलर्ट. भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय मौसम विभाग (IMD) का विकसित किया गया मौसम ऐप (Mausam App) अब आम नागरिकों को वास्तविक समय में मौसम की जानकारी, रेडार इमेज, और हीटवेव, भारी बारिश, तूफान जैसे गंभीर मौसम की चेतावनियां देता है.

Heavy rain alert by mausam app / pti photo (symbolic)

कैसे करें Mausam ऐप डाउनलोड?

Android यूजर्स के लिए:

Google Play Store खोलें

सर्च करें: Mausam – IMD

IMD – AAS द्वारा विकसित ऐप इंस्टॉल करें

ऐप खोलें और लोकेशन व नोटिफिकेशन की अनुमति दें.

iOS यूजर्स के लिए:

App Store खोलें

सर्च करें: Mausam IMD

ऐप इंस्टॉल करें और आवश्यक अनुमतियां दें.

Heavy rain alert by mausam app / pti photo (symbolic)

X से Ex तक: क्या एलन मस्क की वजह से लिंडा याकारिनो ने छोड़ दी CEO की पोस्ट?

Lost Phone: अब खोया हुआ मोबाइल भी मिलेगा वापस, सरकार की नयी पहल से आसान हुई रिकवरी

अलर्ट कैसे सेट करें?

Mausam ऐप खोलें

लोकेशन और नोटिफिकेशन की अनुमति दें

ऐप की सेटिंग्स में जाएं

‘Rain Alert’ और ‘Heatwave Alert’ विकल्प को सक्रिय करें

ऐप यूजर्स द्वारा चुने गए क्षेत्र के अनुसार पुश नोटिफिकेशन भेजता है, जिससे समय रहते सावधानी बरती जा सके.

Mausam ऐप क्यों चुनें?

भारत सरकार द्वारा प्रमाणित और विश्वसनीय

कोई विज्ञापन नहीं

मुफ्त में उपलब्ध

स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर सटीक मौसम जानकारी.

बदलते मौसम के दौर में मौसम ऐप एक आवश्यक उपकरण बन चुका है. चाहे आप किसान हों, यात्री या आम नागरिक- यहऐप आपको समय रहते सतर्क करता है और आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है.

Heavy rain alert by mausam app / pti photo (symbolic)

WhatsApp पर किसी ने कर दिया है आपकी नाक में दम, ऐसे पाएं छुटकारा

How To Delete Yourself Online: इंटरनेट पर है आपकी मौजूदगी का पूरा हिसाब, जानिए कैसे करें खुद को गायब

Smartphone Addiction: 5 आसान और असरदार तरीके अपनाएं और स्मार्टफोन की लत से छुटकारा पाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >