Happy Chhath Puja Kharna 2025 Wishes, Images, Status: खरना के इस शुभ अवसर पर, अपनों तक पहुंचाएं मां छठी का आशीर्वाद और मिठास

Happy Chhath Puja Kharna 2025 Wishes: आज चार दिन तक चलने वाले महापर्व छठ का दूसरा दिन यानी खरना है. आज महिलाएं गुड वाली खीर और रोटी का प्रसाद बनायेंगी. आज के इस खास दिन पर अगर आप भी अपनों को खरना की शुभकामनाएं देना चाहते हैं या फिर अपने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाना चाहते हैं, तो आपके लिए हम लेकर हैं कुछ खास खरना शुभकामना संदेश.

Happy Chhath Puja Kharna 2025 Wishes: छठ महापर्व 25 अक्टूबर को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है. आज छठ महापर्व का दूसरा दिन यानी ‘खरना’ है. आज व्रती महिलाएं सूर्यास्त तक उपवास करेंगी और भगवान सूर्य और छठी मईया को प्रसाद अर्पित कर अपना उपवास तोड़ेंगी. प्रसाद के रूप में आज गुड वाली खीर और रोटी बनाई जाती है. हालांकि, कई जगहों में अलग-अलग तरह के प्रसाद बनाए जाते हैं. दोस्तों-रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को खरना का प्रसाद बांटा जाता है. ऐसे में आज के इस शुभ दिन पर अपनों को दें खरना की शुभकामनाएं. यहां हम आपके लिए लाएं हैं कुछ खास संदेश जो आप अपनों को भी भेज सकते हैं और अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं.

खरना की शुभकामनाएं

खरना की शुभकामनाएं |Happy Kharna Wishes in Hindi

  • सूरज की किरणों में छिपा है प्यार,

छठी मईया का है ये उपहार,

खरना के दिन मिले सबको खुशियां,

सदा रहे जीवन में सुख-संस्कार.

  • खरना का पवित्र प्रसाद सबको मिले प्यार से,

मां छठी की कृपा बरसे हर परिवार पर,

खुशियों की मिठास घुले जीवन के हर स्वाद में.

  • खरना का प्रसाद लाए सुख-शांति का संदेश,

हर घर में बजे भक्ति का मधुर परिवेश,

मां छठी करें सबकी मनोकामना पूरी,

जीवन में भर दें खुशियों की झोली.

खरना की शुभकामनाएं
  • खरना की शाम सुहानी हो,

छठी मईया की कृपा बनी हो,

हर दुख दर्द मिट जाए सारा,

जीवन में बस खुशियों की निशानी हो.

  • अर्ध्य दे सूर्य देव को प्यारा,

मां छठी का मिले सहारा,

खरना के पावन दिन पर यही दुआ,

हर घर में हो सुख का उजियारा.

  • सूरज की रोशनी में चमके किस्मत हमारी,

छठी मईया करें हर मनोकामना पूरी प्यारी,

खरना की इस शुभ घड़ी में यही अरमान,

खुश रहो तुम सदा, यही है वरदान.

खरना की शुभकामनाएं
  • खरना का दिन है बड़ा निराला,

मां छठी देतीं सुख का उजाला,

हर घर में गूंजे भक्ति के गीत,

हर किसी पर बरसे मईया का आशीर्वाद.

  • सूर्य की किरणें सुनाएं गीत,

भक्ति में डूबे हर एक मीत,

खरना की शुभ बेला में यही पुकार,

मां छठी बरसाएं खुशियां अपार.

  • खरना का दिन, भक्ति का एहसास,

सच्चे मन से करो मईया का विश्वास,

हर दुख दर्द हो जाए दूर,

मिले जीवन में खुशियों का नूर.

खरना की शुभकामनाएं
  • खरना की पूजा, भक्ति का त्योहार,

मां छठी का होता इसमें प्यार,

जो भी करे सच्चे मन से अराधना,

मिठास भर जाए उसके जीवन में हर बार.

  • खरना की शाम है सुहानी,

भक्ति में डूबी हर जुबानी,

छठी मईया करें कृपा अपार,

हर दिल में जगमगाएं खुशियों के तार.

व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए खरना शुभकामना स्टेटस | Happy Kharna Status for WhatsApp, Instagram and Facebook (Hindi)

  • खरना की शुभ बेला पर आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हों, सुख-समृद्धि और शांति आपके जीवन में बनी रहे. शुभ छठ पूजा!
  • खरना के पावन अवसर पर छठी मईया आपकी झोली खुशियों से भर दें. जय छठी मइया.
  • सूर्य देव की कृपा आप पर सदा बनी रहे, जीवन में कभी दुख का अंधकार न आए. छठ पूजा खरना की हार्दिक शुभकामनाएं.
  • खरना के दिन हर घर में खुशियां आएं, मां छठी का आशीर्वाद सबको मिल जाए. शुभ छठ पर्व.
खरना की शुभकामनाएं
  • सूर्य की रोशनी से जीवन जगमगाए, छठी मईया का आशीर्वाद हर दिन सुख-शांति लाए. खरना की हार्दिक शुभकामनाएं.
  • खरना की संध्या पर मां छठी के आशीर्वाद से आपका जीवन सुखमय और समृद्ध हो. जय छठी मईया.
  • खरना की पूजा से घर में आए उजाला, हर मनोकामना हो पूरी यही है हमारी शुभकामना.
  • छठी मईया के आशीर्वाद से आपका जीवन खुशियों से भर जाए. शुभ खरना और छठ पूजा.

Chhath Puja 2025: IRCTC से कंफर्म तत्काल टिकट पाने में बड़े असरदार हैं ये टिप्स और ट्रिक्स

गोइठा से लेकर दउरा तक, छठ पूजा का सामान मंगवाएं ऑनलाइन, जानिए कहां से मिलेगी असली और भरोसेमंद सामग्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >