Voltas, Haier, LG ने घटायीं AC की कीमतें, डिशवॉशर भी 8 हजार तक सस्ते

जीएसटी दरों में कटौती के बाद एसी और डिशवॉशर की कीमतों (New DishWasher, AC Price) में ₹8,000 तक की गिरावट, जानिए कौन-कौन से ब्रांड्स दे रहे हैं छूट

देश की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. 22 सितंबर से रूम एयर कंडीशनर (एसी) और डिशवॉशर की कीमतों (DishWasher, AC Price) में भारी गिरावट देखने को मिलेगी. जीएसटी दरों में कटौती के बाद एसी 4,700 रुपये तक और डिशवॉशर 8,000 रुपये तक सस्ते हो गए हैं. यह कदम नवरात्रि और आगामी त्योहारों के मद्देनजर उठाया गया है, जिससे बिक्री में दोगुनी बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है.

जीएसटी दरों में कटौती का असर

इस महीने की शुरुआत में जीएसटी परिषद ने एसी और डिशवॉशर पर टैक्स दर 28% से घटाकर 18% कर दी थी. इसका सीधा लाभ ग्राहकों को मिलेगा. कंपनियों ने नई कीमतें 22 सितंबर से लागू करने की घोषणा की है.

एसी की नई कीमतें: ब्रांड्स की पेशकश

  • गोदरेज अप्लायंसेज: कैसेट और टावर एसी में ₹8,550 से ₹12,450 तक की कटौती. इन्वर्टर स्प्लिट एसी ₹3,200 से ₹5,900 तक सस्ते.
  • हायर: ग्रेविटी 1.6 टन एसी ₹3,905 घटकर ₹46,085. किनोउची एआई 1.5 टन एसी ₹3,202 घटकर ₹37,788.
  • वोल्टास: विंडो एसी ₹42,990 से ₹39,590. इन्वर्टर विंडो एसी ₹46,990 से ₹43,290.
  • डाइकिन: 1 टन 5 स्टार एसी ₹20,500 से ₹18,890. 1.5 टन एसी ₹73,800 से ₹68,020. 1.8 टन एसी ₹92,200 से ₹84,980.
  • एलजी: एंट्री लेवल 1 टन एसी ₹32,890. 1.5 टन एसी ₹42,390। 2 टन एसी ₹55,490.
  • पैनासोनिक: विंडो एसी ₹45,650 से ₹46,000. स्प्लिट एसी ₹46,100 से ₹42,400 तक.

डिशवॉशर की कीमतों में भी राहत

बीएसएच होम अप्लायंसेज ने डिशवॉशर की कीमतों में ₹8,000 तक की कटौती की है. एंट्री मॉडल ₹49,000 से घटकर ₹45,000 और टॉप मॉडल ₹104,500 से घटकर ₹96,500 हो गया है.

उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया और उम्मीदें

कंपनियों ने डीलरों के साथ मिलकर कम कीमतों पर बुकिंग शुरू कर दी है. शुरुआती दौर में ग्राहकों की प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही है. उम्मीद है कि यह कदम त्योहारी सीजन में बिक्री को नई ऊंचाई देगा.

सस्ते हुए टीवी! जीएसटी कटौती के बाद 2,500 से 85,000 रुपये तक की बचत

फ्लिपकार्ट और अमेजन की फेस्टिव सेल में डिस्काउंट के साथ इन चार्जेज के बारे में नहीं जाना, तो चूना लगना पक्का

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >