₹2249 में 365 दिन की छुट्टी, Airtel के प्लान में मिलेगी सालभर बेफिक्र कॉलिंग

अगर आप ज्यादा डेटा नहीं बल्कि लंबी वैलिडिटी और बेफिक्र कॉलिंग चाहते हैं, तो फिर एयरटेल का 2249 रुपये वाला आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. इस प्लान में कंपनी पूरे साल भर की वैलिडिटी दे रही है. साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और कई सारे बेनिफिट्स भी दे रही है.

देश की दूसरी टॉप प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रीपेड एनुअल प्लान लेकर आई है. इस नए प्लान की कीमत सिर्फ 2,249 रुपये है. यानी कि 2500 रुपये से कम में पूरे साल नंबर एक्टिव भी रहेगा और बिना किसी टेंशन के अनलिमिटेड कॉल्स का फायदा भी मिलेगा.

एयरटेल का 2249 रुपये वाला प्लान

Airtel का यह प्लान 2,249 में पूरे 365 दिन की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है. पूरे साल यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 3,600 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में कंपनी काम चलाऊ डेटा भी दे रही है. यूजर्स को पूरे 365 दिन के लिए टोटल 30GB डेटा मिलेगा. यह डेटा स्ट्रीमिंग या सोशल मीडिया के ज्यादा इस्तेमाल के लिए नहीं है, लेकिन कॉलिंग, मैसेजिंग और हल्की ब्राउजिंग के लिए काफी है.

बोनस में Adobe Express Premium

इस प्लान के साथ Airtel 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस भी यूजर्स को फ्री दे रहा है. साथ ही फ्री हेलोट्यून्स, फ्री स्पैम अलर्ट और Airtel Xstream Play का सब्सक्रिप्शन भी यूजर्स को फ्री मिलेगा.

किसके लिए है यह प्लान?

एयरटेल का यह प्लान उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद है, जिन्हें सस्ते में अपना नंबर पूरे साल एक्टिव रखना है या सिर्फ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा का फायदा उठाना है. इतना ही नहीं, अगर आप घर में WiFi का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर बाहर के लिए डेटा और कॉलिंग के लिए भी ये प्लान अच्छा ऑप्शन है. 2500 रुपये से कम में पूरे साल भर की टेंशन खत्म हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: 84 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, खास है एयरटेल का नया प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >