आजकल स्मार्टफोन हमारे जीवन का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है. लेकिन जब फोन पर सिग्नल ही न मिले तो सारी स्मार्टनेस बेकार हो जाती है. कई बार घर के अंदर, ऑफिस या यात्रा के दौरान नेटवर्क गायब हो जाता है और कॉल करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान तरीकों से आप अपने फोन का सिग्नल तुरंत बेहतर कर सकते हैं. आइए जानते हैं वो उपाय जो 99% मामलों में काम करते हैं.
एयरप्लेन मोड ऑन-ऑफ करें
सबसे पहला और आसान तरीका है एयरप्लेन मोड को कुछ सेकंड के लिए ऑन करके फिर ऑफ करना. इससे फोन नेटवर्क से पूरी तरह डिस्कनेक्ट होकर नजदीकी टावर से दोबारा जुड़ जाता है. अक्सर यह छोटा-सा ट्रिक तुरंत सिग्नल वापस ले आता है.
नेटवर्क मोड बदलें
कई बार लोग 5G मोड पर फोन चलाते हैं, लेकिन जिस जगह पर 5G कवरेज कमजोर होता है वहां नेटवर्क गायब हो जाता है. ऐसे में LTE/4G मोड चुनना बेहतर है. स्पीड थोड़ी कम होगी लेकिन नेटवर्क स्थिर रहेगा. iPhone और Android दोनों में सेटिंग्स से नेटवर्क मोड बदलना बेहद आसान है.
Wi-Fi Calling का इस्तेमाल करें
घर या ऑफिस के अंदर सिग्नल गायब हो जाए तो Wi-Fi Calling फीचर मददगार साबित होता है. Wi-Fi से जुड़कर आप कॉल और मैसेज बिना किसी रुकावट के कर सकते हैं. बस सेटिंग्स में जाकर Wi-Fi Calling ऑन करें और नेटवर्क की चिंता भूल जाएं.
नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करें
अगर ऊपर दिये गए उपाय काम न करें तो नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट करना जरूरी है. इससे गलत कॉन्फिगरेशन या किसी बग की वजह से पैदा हुई समस्या दूर हो जाती है. ध्यान रहे, इससे आपका फोन पूरी तरह रीसेट नहीं होगा, सिर्फ नेटवर्क से जुड़ी सेटिंग्स रीसेट होंगी.
SIM कार्ड निकालें और साफ करें
कभी-कभी ढीला या गंदा SIM कार्ड भी नेटवर्क की समस्या पैदा करता है. SIM को निकालकर साफ करें और दोबारा लगाएं. अगर फिर भी सिग्नल न मिले तो नया SIM कार्ड लेना ही समाधान है.
यह भी पढ़ें: फोन की बैटरी लाइफ बढ़ाने के 6 पक्के उपाय
यह भी पढ़ें: फोन भीगने पर क्या करें और क्या न करें?
