पैन कार्ड अपडेट: घर बैठे ऐसे बदलें नाम, पता और मोबाइल नंबर

पैन कार्ड में नाम, पता या मोबाइल नंबर बदलना अब बेहद आसान है. जानें NSDL और UTIITSL वेबसाइट पर ऑनलाइन सुधार की पूरी प्रक्रिया, शुल्क और समयसीमा की जानकारी

भारत में हर बड़े वित्तीय लेन-देन के लिए पैन कार्ड अनिवार्य है. बैंक खाता खोलने से लेकर प्रॉपर्टी खरीदने तक, यह दस्तावेज पहचान और टैक्स से जुड़ी सबसे अहम कड़ीहै. लेकिन अक्सर छोटी-सी गलती, जैसे नाम की गलत स्पेलिंग, पुराना पता या बदला हुआ मोबाइल नंबर, बड़ी परेशानी का कारण बन जाती है. अच्छी बात यह है कि अब आपको एजेंटों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, बल्कि ऑनलाइन ही आसानी से पैन कार्ड अपडेट किया जा सकता है.

ऑनलाइन प्रक्रिया: कैसे करें बदलाव

पैन कार्ड में सुधार करने के लिए सबसे पहले NSDL (Protean eGov) या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

  • “Changes/Correction in PAN” विकल्प चुनें
  • पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल जैसी बेसिक जानकारी भरें
  • इसके बाद एक 15 अंकों का टोकन नंबर जेनरेट होगा
  • अब जिन जानकारियों में बदलाव करना है, उन्हें सही रूप में दर्ज करें
  • पहचान पत्र, पता प्रमाण, जन्मतिथि प्रमाण, फोटो और हस्ताक्षर जैसे दस्तावेज अपलोड करें
  • शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें.
  • अंत में Acknowledgement Slip डाउनलोड करें, जिससे आप बाद में स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे.

फीस कितनी लगेगी?

भारत में रहने वालों के लिए शुल्क ₹50 (GST सहित) है. विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए शुल्क लगभग ₹959 तय किया गया है.

कितने दिन में मिलेगा नया पैन कार्ड?

सही दस्तावेज और जानकारी जमा करने के बाद, अपडेटेड पैन कार्ड आमतौर पर 15 से 20 कार्यदिवस में मिल जाता है. यदि किसी डॉक्यूमेंट में गलती हो तो प्रॉसेस में थोड़ा अधिक समय लग सकता है.

क्यों जरूरी है समय पर अपडेट?

पैन कार्ड में गलत जानकारी होने पर बैंकिंग, निवेश, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन और टैक्स से जुड़े काम रुक सकते हैं. इसलिए नाम, पता और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियों को समय पर अपडेट करना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Aadhaar App से मिनटों में हो जाएगा एड्रेस अपडेट, बस फॉलो कर लें ये आसान स्टेप्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >