अगर आप कम बजट में मोबाइल रिचार्ज करना चाहते हैं और फिर भी रोजाना इंटरनेट और अनलिमिटेड कॉलिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो Reliance Jio आपके लिए शानदार विकल्प लेकर आया है. कंपनी ने ₹155 से कम कीमत वाले कई प्लान पेश किए हैं, जिनमें डेटा, कॉलिंग और SMS के साथ-साथ JioTV और JioCloud जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं. आइए जानते हैं रिलायंस के जियो फोन के लिए इन तीन सुपर-सेवर प्लान्स की पूरी डिटेल.
₹152 वाला प्लान – फुल पैकेज
यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है. इसमें रोजाना 0.5GB डेटा मिलता है और इसके अलावा 1GB अतिरिक्त हाई-स्पीड डेटा भी दिया जाता है. कॉलिंग पूरी तरह अनलिमिटेड है और 300 SMS भी मिलते हैं. साथ ही JioTV और JioCloud का फ्री ऐक्सेस मिलता है. कम बजट में यह एक कंप्लीट पैक है.
₹125 वाला प्लान – 23 दिन की वैधता
इस प्लान में रोजाना 0.5GB डेटा मिलता है. डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड 64Kbps हो जाती है. इसमें भी अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS और JioTV की सुविधा दी गई है. यह उन यूजर्स के लिए सही है जो कम कीमत में बेसिक इंटरनेट और कॉलिंग चाहते हैं.
₹91 वाला प्लान – सबसे सस्ता विकल्प
अगर आपका इंटरनेट इस्तेमाल बहुत कम है तो यह प्लान आपके लिए है. इसमें रोजाना 100MB डेटा मिलता है और अतिरिक्त 200MB भी दिया जाता है. वैधता 28 दिन है. कॉलिंग अनलिमिटेड है और 50 SMS मिलते हैं. JioTV और JioCloud का ऐक्सेस भी शामिल है. यह प्लान बेसिक यूजर्स के लिए परफेक्ट है.
यह भी पढ़ें: 5 रुपये रोजाना खर्च पर सालभर चलेगा सिम, जियो का सबसे सस्ता प्लान कितना फायदेमंद?
