Grok AI Controversy: सरकार की सख्ती! एक्स से मांगा पूरा कच्चा-चिट्ठा

Grok AI Controversy: ग्रोक एआई से जुड़ी अश्लील सामग्री मामले में सरकार ने एक्स की रिपोर्ट को अपर्याप्त बताते हुए और जानकारी मांगी है. आईटी मंत्रालय ने सख्त चेतावनी देते हुए कानूनी कार्रवाई का संकेत भी दिया है.

Grok AI Controversy: नयी दिल्ली में केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ और उसके एआई चैटबॉट ‘ग्रोक’ को लेकर बड़ा कदम उठाया है. महिलाओं और नाबालिगों से जुड़ी अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट तैयार करने में ग्रोक के कथित दुरुपयोग पर सरकार ने एक्स से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी. कंपनी ने जवाब तो दिया, लेकिन मंत्रालय ने उसे “विस्तृत लेकिन अपर्याप्त” करार देते हुए और ठोस जानकारी की मांग की है.

रिपोर्ट पर सरकार की नाराजगी

पीटीआई भाषा के अनुसार, एक्स ने मंत्रालय को अपनी कार्रवाई रिपोर्ट सौंप दी थी. इसमें कई बिंदुओं का उल्लेख था, लेकिन सरकार का कहना है कि उसमें ठोस और स्पष्ट कदमों का विवरण नहीं दिया गया. इसी वजह से मंत्रालय ने कंपनी से और जानकारी मांगी है.

ग्रोक एआई पर गंभीर आरोप

केंद्र सरकार ने चेतावनी दी थी कि ग्रोकएआई का इस्तेमाल महिलाओं और नाबालिगों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाने और साझा करने में किया जा रहा है. इसे देखते हुए मंत्रालय ने 2 जनवरी को एक्स को तत्काल ऐसी सामग्री हटाने का आदेश दिया था.

अतिरिक्त समय और सख्त निर्देश

मंत्रालय ने एक्स को बुधवार शाम 5 बजे तक का अतिरिक्त समय दिया था ताकि वह अपनी कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) सौंप सके. साथ ही यह भी कहा गया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तकनीकी और संगठनात्मक कदमों का स्पष्ट विवरण दिया जाए.

एक्स का जवाब और सरकार की मांग

एक्स ने कहा कि वह भारतीय कानूनों और दिशानिर्देशों का सम्मान करता है और भारत उसके लिए अहम बाजार है. कंपनी ने दावा किया कि वह बिना सहमति वाली यौन सामग्री और भ्रामक सूचनाओं को हटाने की सख्त नीति अपनाती है. लेकिन मंत्रालय का कहना है कि ठोस कार्रवाई और निगरानी तंत्र का विवरण अब भी अधूरा है.

कानूनी कार्रवाई का संकेत

सरकार ने साफ किया है कि आईटी अधिनियम और उससे जुड़े नियमों का पालन वैकल्पिक नहीं है. धारा 79 के तहत मिलने वाली ‘सेफ हार्बर’ छूट तभी लागू होगी जब कंपनी सख्त जांच-पड़ताल का पालन करेगी. नियमों के उल्लंघन पर एक्स के खिलाफ आईटी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की जा सकती है.

यह भी पढ़ें : फेक अकाउंट्स से फैली अश्लीलता, एक्स की रिपोर्ट जांच के घेरे में, आईटी मिनिस्ट्री ने कसी नकेल

यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार का X को सख्त नोटिस- Grok से अश्लील कंटेंट हटाकर 72 घंटे में भेजें रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >