Google की यह सर्विस जून में हो रही बंद, जानें आप पर क्या होगा असर

Google Pay Google One VPN Shutdown : गूगल अपनी दो सर्विसेज – गूगल पे और गूगल वीपीएन सर्विस को बंद करने जा रही है. आइए जानते हैं कि इससे आप पर क्या असर पड़ेगा-

Google Pay Google One VPN Service Shutdown In June 2024 : जून के महीने में गूगल कंपनी अपने यूजर्स को बड़ा झटका देने की तैयारी कर रही है. खबर है कि गूगल अपनी दो पॉपुलर सर्विस को जून माह में बंद करने जा रही है, और इससे कई यूजर्स प्रभावित होंगे.

आपको बता दें कि इस महीने कंपनी गूगल पे और गूगल वीपीएन को बंद करने जा रही है. चलिए जानते हैं कि कंपनी इन सर्विसेज को क्यों और कब से बंद कर रही है. साथ ही में यह भी जानेंगे कि गूगल के इस कदम से कौन प्रभावित होगा-

Tech Tips: बरसात के मौसम में गूगल मैप्स के साथ कर रहे हैं यात्रा, तो ऐसे रहें सुरक्षित

Google VPN Service 20 जून 2024 से होगा बंद

गूगल के स्वामित्व वाली गूगल वन वीपीएन सर्विस 20 जून 2024 से बंद हो जाएगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सर्विस भारत में कभी लॉन्च नहीं की गई, ऐसे में भारतीय यूजर्स गूगल वीपीएन सर्विस के बंद होने से प्रभावित नहीं होंगे. गगूल पिक्सल 7 सीरीज के यूजर्स को फ्री पिक्सल वीपीएन सर्विस मिलती रहेगी.

Google Pay 4 जून से बंद होगा

गूगल पे ऐप को आगामी 4 जून से बंद कर दिया जाएगा. बता दें कि गूगल ने यह कदम अमेरिका के लिए उठाया है और भारत और सिंगापुर में गूगल पे पहले जैसा चलता रहेगा. ऐसे में जो यूजर्स भारत और सिंगापुर वाले गूगल पे ऐप यूजर्स को चिंता करने की जरूरत नहीं है.

गूगल पे और गूगल वीपीएन सर्विस कब बंद होंगे?

गूगल पे 4 जून 2024 से और गूगल वन वीपीएन सर्विस 20 जून 2024 से बंद होगी।

क्या गूगल वीपीएन सर्विस भारत में भी बंद होगी?

नहीं, गूगल वीपीएन सर्विस भारत में कभी लॉन्च नहीं हुई, इसलिए भारतीय यूजर्स पर इसका कोई असर नहीं होगा।

गूगल पे बंद होने से किन यूजर्स पर प्रभाव पड़ेगा?

गूगल पे का बंद होना मुख्यतः अमेरिका के यूजर्स को प्रभावित करेगा, जबकि भारत और सिंगापुर में यह सेवा पहले जैसी जारी रहेगी।

क्या गूगल पिक्सल 7 सीरीज के यूजर्स को कोई लाभ मिलेगा?

हां, गूगल पिक्सल 7 सीरीज के यूजर्स को फ्री पिक्सल वीपीएन सर्विस मिलती रहेगी, भले ही गूगल वन वीपीएन सर्विस बंद हो जाए।

गूगल के इस कदम से उपयोगकर्ताओं को क्या करना चाहिए?

प्रभावित यूजर्स को वैकल्पिक पेमेंट एप्स पर विचार करना चाहिए, और गूगल पे का इस्तेमाल जारी रखने वाले यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने लेनदेन और सेवाओं का ध्यान रखें।

Gemini 1.5 PRO: गूगल ने लॉन्‍च किया AI वाला सर्च इंजन, आपके कमांड पर फाेटो बना देगा जेमिनी

Google Wallet: गूगल ने भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया वॉलेट, Google Pay से अलग है ये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >