Google का बड़ा अपडेट: हर हेडफोन बनेगा लाइव ट्रांसलेटर, 70 भाषाओं का सपोर्ट

google translate headphone real time translation: गूगल ट्रांसलेट ने लॉन्च किया नया फीचर, अब कोई भी हेडफोन करेगा 70+ भाषाओं का रियल-टाइम अनुवाद. Gemini AI देगा सटीक रिजल्ट

google translate headphone real time translation: गूगल ने अपने ट्रांसलेट ऐप में ऐसा फीचर जोड़ा है जो किसी भी साधारण हेडफोन को रियल-टाइम ट्रांसलेशन डिवाइस में बदल देगा. यह अपडेट फिलहाल बीटा वर्जन में जारी हुआ है और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

हेडफोन से लाइव अनुवाद

अब तक यह सुविधा केवल पिक्सल बड्स तक सीमित थी, लेकिन नये अपडेट के बाद कोई भी हेडफोन इस्तेमाल कर सकता है. बस एंड्रॉयड फोन और गूगल ट्रांसलेट ऐप चाहिए, और 70 से ज्यादा भाषाओं का अनुवाद सीधे कानों में सुनाई देगा.

Gemini AI की ताकत

गूगल ने बताया कि इस फीचर में Gemini AI का इस्तेमाल किया गया है. इसका फायदा यह होगा कि मुहावरे, स्लैंग और स्थानीय बोलियों का भी सटीक अनुवाद मिलेगा. यानी अब टूटे-फूटे अनुवाद की जगह असली भावार्थ समझ में आएगा.

भाषा सीखने का नया तरीका

कंपनी ने यह भी कहा है कि ऐप में नयी भाषाओं को सीखने और प्रैक्टिस करने के लिए अतिरिक्त विकल्प जोड़े गए हैं. इसका मतलब है कि यह फीचर सिर्फ बातचीत ही नहीं, बल्कि भाषा सीखने वालों के लिए भी गेम-चेंजर साबित होगा.

आसान सेटअप

इसका इस्तेमाल करने के लिए किसी महंगे गैजेट की जरूरत नहीं है. बस आपका एंड्रॉयड फोन और कोई भी हेडफोन काफी है. गूगल ने इसे वन-वे ट्रांसलेशन बताया है, यानी सामने वाले की बात तुरंत आपकी भाषा में सुनाई देगी.

Gemini AI से पाएं ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत जैसा लुक, मिल जाएगी सेल्फी भी, बस कॉपी-पेस्ट करें ये 3 प्रॉम्प्ट

AI वाली फोटो पकड़ना हुआ आसान, Google Gemini का नया इमेज वेरिफिकेशन फीचर अब बताएगा सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >