18 लाख ऐप्स का क्लीनअप! Google ने Play Store से हटाए लाखों फेक ऐप्स, जानिए क्यों

Google Play Store Cleanup 2025 में 18 लाख ऐप्स हटाए गए. AI+Manual रिव्यू से ऐप क्वालिटी में सुधार. जानिए क्या है पूरा मामला.

Google Play Store Cleanup 2025: अगर आप भी Android यूजर हैं और हर दिन नए ऐप्स आजमाते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. Google ने 2024 में अपने Play Store से 18 लाख से ज्यादा ऐप्स को डिलीट कर दिया है. यह कदम यूजर्स की सुरक्षा और ऐप्स की गुणवत्ता सुधारने के लिए उठाया गया है.

क्यों लिया Google ने इतना बड़ा एक्शन?

2024 की शुरुआत में प्ले स्टोर पर करीब 34 लाख ऐप्स थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 18 लाख रह गई है. यानी 47% ऐप्स को हटा दिया गया है. रिसर्च फर्म App figures की रिपोर्ट के मुताबिक, यह अब तक का सबसे बड़ा ऐप क्लीनअप माना जा रहा है.

मैलवेयर और फ्रॉड ऐप्स पर कड़ी कार्रवाई

Google ने बताया कि AI और ह्यूमन रिव्यू की मदद से ऐप्स को स्कैन किया गया. इसके चलते करीब 23.6 लाख संदिग्ध ऐप्स को पब्लिश होने से पहले ही ब्लॉक कर दिया गया. साथ ही 1.58 लाख डेवलपर अकाउंट्स को भी बंद किया गया है.

EU नियम और प्राइवेसी चिंताओं का असर

EU के नए डिजिटल नियमों के चलते डेवलपर्स को अपने पर्सनल डिटेल्स जैसे ऐड्रेस शेयर करना जरूरी हो गया है. इस कारण कई डेवलपर्स ने अपने ऐप्स खुद ही प्ले स्टोर से हटा लिए. कुछ पुराने और बिना अपडेट वाले ऐप्स को भी हटाया गया, जो नए Android वर्जन के साथ काम नहीं कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: अब Memes बनाना होगा बच्चों का खेल, Google keyboard में मिलेगा यह धमाकेदार फीचर

यह भी पढ़ें: WhatsApp Image Scam: व्हाट्सएप पर फोटो भेज स्कैमर्स लूट रहे लाखों रुपये, भूल कर भी न करें डाउनलोड

लेकिन नए ऐप्स की एंट्री भी बढ़ी!

हालांकि क्लीनअप के बावजूद, 2025 की पहली तिमाही में नए ऐप्स की लॉन्चिंग में 7% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यानी अब Play Store पर कम लेकिन क्वालिटी ऐप्स की मौजूदगी है.

यूजर्स को क्या फायदा होगा?

इस साफ-सफाई से एंड्रॉयड यूजर्स को बेहतर सिक्योरिटी, कम स्कैम्स और हाई-क्वालिटी ऐप्स का फायदा मिलेगा. चाहे गेमिंग हो, स्ट्रीमिंग हो या प्रोडक्टिविटी – अब Play Store पर अच्छे ऐप्स ढूंढना पहले से ज्यादा आसान होगा.

यह भी पढ़ें: Google चुपके से सुन रहा है आपकी सभी प्राइवेट बातें, तुरंत करें यह सेटिंग्स बंद वरना लीक हो जाएंगे सारे सीक्रेट्स

यह भी पढ़ें: Google की नहीं चलेगी मनमानी, स्मार्ट TV को लेकर लाए गए नए नियम, यूजर्स पर पड़ेगा असर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >