Google Pixel Drop 2025: अब मैसेज में आएगा Remix Magic, AI देगा स्कैम अलर्ट्स और नोटिफिकेशन समरी

Google Pixel Drop 2025: गूगल पिक्सेल ड्रॉप अपडेट में आया नया Remix फीचर, AI Notification Summary और Scam Detection अलर्ट; Pixel यूजर्स को मिले कई स्मार्ट टूल्स

Google ने नवंबर 2025 का नया Pixel Drop अपडेट (Google Pixel Drop 2025) जारी कर दिया है, जिसमें ढेरों दमदार फीचर्स शामिल हैं. अब Google Messages में Remix फीचर, AI आधारित Notification Summary, और Scam Detection Alert जैसी स्मार्ट क्षमताएं मिलेंगी.

Remix फीचर से फोटो बनेगी Art

Google Messages में आया नया Remix फीचर अब किसी भी फोटो को Nano Banana AI मॉडल की मदद से रीस्टाइल कर सकता है. अब आप अपनी सेल्फी, पेट फोटो या पोर्ट्रेट को 3D एनिमेशन, एनीमे या स्केच लुक में बदल सकते हैं, वह भी बस एक टैप में. खास बात यह है कि जिसे आप फोटो भेजेंगे, वो भी उसे Remix कर सकता है, चाहे उसका फोन किसी भी ब्रांड का हो.

AI Notification Summary से मिलेगी झटपट जानकारी

अब लंबी चैट्स पढ़ने में वक्त नहीं जाएगा. Pixel फोन अब AI की मदद से ग्रुप चैट और लंबे कन्वर्सेशंस की छोटी समरी बना देगा, जो आपको नोटिफिकेशंस में ही दिखेगी. साथ ही, कम जरूरी नोटिफिकेशन अपने आप साइलेंट मोड में चले जाएंगे, ताकि आपके फोन पर कम डिस्ट्रैक्शन रहे.

Scam Detection और Call Notes फीचर का विस्तार

Pixel 6 और उससे नये मॉडल्स को अब मिलेगा Scam Detection Alert, जो किसी भी संदिग्ध चैट या मैसेज को Likely Scam के रूप में पहचान लेगा. वहीं Call Notes फीचर अब और देशों में विस्तार पा रहा है. यह फीचर On-Device AI से कॉल रिकॉर्ड करता है, नोट्स बनाता है और पूरी बातचीत का Transcript तैयार करता है.

Google Maps और Photos में नये टूल्स

Google Maps को मिला Power Saving Mode, जिससे ऐप अब सिर्फ जरूरी जानकारी दिखाकर बैटरी बचाएगा. साथ ही, Google Photos में अब Personalised Edits भी एक्टिव हो गए हैं, जिससे यूजर्स अपने फोटो को और आकर्षक बना सकते हैं.

Pixel को मिलेगा नया Wicked: For Good थीम पैक

Google ने Pixel डिवाइसेज के लिए नया Wicked: For Good थीम पैक भी जारी किया है, जो आपके फोन को फिल्म से प्रेरित कलर और वॉलपेपर के साथ नया लुक देगा.

Google Photos में आया Nano Banana AI, अब AI से बोलें और फोटो खुद एडिट होगी

Google Nano Banana 2: गूगल का इमेज जेनरेशन टूल हो रहा और एडवांस्ड, इस बार ज्यादा होगा एक्यूरेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >