गूगल Gemini के Nano Banana फीचर ने मचाया धमाल, वायरल हो रही तस्वीरें

Google Gemini के नए Nano Banana फीचर ने इमेज एडिटिंग को नई ऊंचाई दी है. जानिए कैसे सिर्फ टेक्स्ट से बन रही हैं शानदार तस्वीरें और कैसे आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं

टेक्नोलॉजी और क्रिएटिविटी का मेल

गूगल ने अपनी Gemini ऐप में एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. ‘Nano Banana’ नामक यह इमेज एडिटिंग टूल न सिर्फ एडवांस्ड है, बल्कि यूजर्स को टेक्स्ट के जरिए अपनी तस्वीरों को मनचाहे अंदाज में बदलने की सुविधा देता है. Gemini 2.5 Flash Image टूल के तहत आए इस फीचर ने लॉन्च होते ही करोड़ों यूजर्स को आकर्षित किया है.

क्या है Nano Banana फीचर?

Nano Banana एक कोडनेम है जो Google Gemini के नए इमेज एडिटिंग मॉडल को दिया गया है. इसकी खासियत यह है कि यूजर केवल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट देकर अपनी फोटो में कपड़े, बैकग्राउंड, मूड और लोकेशन तक बदल सकते हैं.

  • यह फीचर रियलिस्टिक आउटपुट देता है
  • एडिटिंग के बाद भी चेहरे की पहचान बनी रहती है
  • एक ही फोटो को कई स्टाइल्स में बदला जा सकता है
  • बारीक एडिट्स भी संभव हैं
Google gemini के nano banana फीचर ने मचाया धमाल

सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेंड

लोग इस फीचर का इस्तेमाल करके अपनी पुरानी और नई तस्वीरों को एकदम नए अंदाज में पेश कर रहे हैं.

  • एक ही फोटो को एक्शन फिगर में बदलना
  • 90s शो Seinfeld के कैरेक्टर्स के साथ खुद को दिखाना
  • PVC मॉडल के रूप में खुद को प्रस्तुत करना इन सबने सोशल मीडिया पर एक नया क्रिएटिव ट्रेंड शुरू कर दिया है.

कैसे करें इस्तेमाल?

Gemini ऐप पर Nano Banana फीचर का इस्तेमाल बेहद आसान है.

  1. ऐप खोलें और अपनी फोटो अपलोड करें
  2. टेक्स्ट प्रॉम्प्ट लिखें जिसमें सब्जेक्ट, स्टाइल, लोकेशन और एक्शन क्लियर हो
  3. Gemini आपकी फोटो को उसी अनुरूप एडिट कर देगा

प्रॉम्प्ट सैंपल:

  • “Take this photo of me and turn me into a collectible figurine inside a toy box…”
  • “Create a realistic image of me sitting with Jerry, Elaine, George, and Kramer…”
  • “Using the nano-banana model, create a 1/7 scale commercialised figurine…”

यूजर ग्रोथ और गूगल का बयान

गूगल के VP Josh Woodward ने बताया कि इस फीचर के लॉन्च के बाद Gemini ऐप पर 10 मिलियन से ज्यादा नए यूजर्स जुड़े हैं. 200 मिलियन से अधिक इमेज एडिटिंग ऑपरेशन्स पूरे हो चुके हैं. गूगल ने इसे “टॉप रेटेड इमेज एडिटिंग मॉडल” बताया है.

AI का नया चेहरा

Nano Banana फीचर ने यह साबित कर दिया है कि AI अब सिर्फ टेक्निकल टूल नहीं, बल्कि क्रिएटिविटी का साथी बन चुका है. अगर आप भी अपनी तस्वीरों को एक नया रूप देना चाहते हैं, तो Gemini ऐप का यह फीचर आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है.

Dead Internet Theory: क्या इंटरनेट अब इंसानों का नहीं रहा? क्या है डेड इंटरनेट थ्योरी?

Apple पर दर्ज हो गया कॉपीराइट केस, AI मॉडल का है मामला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >