Google Gemini से बन रही तस्वीरों में बदल जा रहा आपका चेहरा? Prompts देते समय न करें ये 5 गलतियां

Google Gemini: अगर आप भी नैनो बनाना का इस्तेमाल करके अलग-अलग फोटो बना रही हैं, लेकिन जनरेट हुई फोटो में आपका चेहरा बदल जा रहा तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. यहां हम आपको कुछ ऐसी गलतियां बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपकी फोटो सही नहीं बन पाती.

आज कल लोगों पर Google Gemini की मदद से मनचाहा फोटो बनाने का भूत सवार है. Gemini के Nano Banana टूल की मदद से अलग-अलग साड़ियों में अपनी फोटो बना कर शेयर कर रहे हैं. ChatGPT Ghibli इमेज ट्रेंड के बाद अब लोग अपनी फोटो दिखाने का नया स्टाइल अपना रहे हैं. ये ट्रेंड अब सिर्फ लाल-पिली साड़ियों तक ही सिमित नहीं रहा. कई लोग अब नवरात्री और गरबा लुक भी ट्राई कर रहे हैं.

लेकिन कुछ लोगों को शिकायत है कि इस AI ट्रेंड में उनका चेहरा सही से नहीं दिख रहा, यानी फोटो में चेहरा धुंधला या बदला हुआ नजर आ रहा है. इसका कारण अक्सर गलत प्रॉम्प्ट देना होता है. इसलिए जब भी प्रॉम्प्ट आप दें तो कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं उन बातों को…

Prompts देते समय इन 5 बातों का रखे ध्यान

प्रॉम्प्ट देते समय ध्यान रखें कि चेहरे की शेप और फीचर्स वैसी की वैसी ही रहें. ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करें जिससे चेहरा ज्यादा बदल न जाए.

Google Nano Banana में लोग अपने फेस का पोर्ट्रेट बनाने के लिए अक्सर ग्रुप फोटो या लो क्वालिटी वाली तस्वीरों का यूज कर रहे हैं. इससे फोटो क्लियर नहीं आता. इसलिए हमेशा साफ-सुथरी और हाई क्वालिटी वाली फोटो ही अपलोड करें, ताकि चेहरे की डिटेल्स सही-सही दिखें.

Google gemini durga puja image

अगर आपका प्रॉम्प्ट क्लियर नहीं होगा तो फोटो वैसी नहीं बनेगी जैसी आप चाहते हैं. इसलिए सिर्फ “बॉलीवुड एक्टर/एक्ट्रेस जैसा दिखाओ” लिखने से बचें. इसके बजाय साड़ी का रंग, कपड़े का मैटेरियल, लाइटिंग का स्टाइल और बैकग्राउंड का कलर जरूर बताएं. ऐसा करने से इमेज का काफी क्लियर आएगी.

एडिट की गई इमेज का बैकग्राउंड का खास ध्यान रखें. बॉलीवुड स्टाइल वाली या नवरात्री लुक वाली इमेज में हमेशा बैकग्राउंड क्लियर होना चाहिए.

Google gemini durga puja dance

कई लोग बढ़िया फोटो जनरेट हो इसके लिए एक साथ ढेर सारे प्रॉम्प्ट दे देते हैं. ऐसा करने से AI कंफ्यूज हो सकता है. इसलिए लंबा-लंबा लिखने की बजाय बस 3-4 साफ और सटीक लाइन में प्रॉम्प्ट दें.

यह भी पढ़ें: Gemini Navratri AI image: सिर्फ लाल-पीली साड़ी ही क्यों? इस नवरात्रि AI से बनाइए धांसू घाघरा-चोली पोर्ट्रेट्स

यह भी पढ़ें: Gemini AI Nano Banana Garba Look: नवरात्रि पर गरबा लुक वाली इमेज बनाने के लिए ट्राई करें ये Prompts

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >