Google Gemini से AI फोटो बनवाने से पहले जान लें इस युवती का चौंकाने वाला एक्सपीरिएंस, देखें Viral Video

Google Gemini से AI फोटो बनाना कितना सुरक्षित है? वाराणसी की युवती झलक भावनानी ने एक ऐसा अनुभव साझा किया है जिसने सोशल मीडिया पर प्राइवेसी को लेकर बहस छेड़ दी है

Viral Video: AI फोटो से जुड़ा चौंकाने वाला अनुभव: इन दिनों Google Gemini का AI फोटो ट्रेंड (Gemini Nano Banana AI Photo) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लड़के-लड़कियां अपनी तस्वीरें अपलोड कर AI के जरिए साड़ी या अन्य पारंपरिक लुक में फोटो जनरेट कर रहे हैं. लेकिन क्या यह ट्रेंड आपकी प्राइवेसी के लिए खतरा बन सकता है? उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहने वाली झलक भावनानी ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा अनुभव साझा किया है, जिसने सबको चौंका दिया है.

AI ने कैसे पहचाना छिपा हुआ तिल?

झलक ने बताया कि उन्होंने अपनी एक फोटो Google Gemini में अपलोड की थी जिसमें उन्होंने पूरी बाजू का सूट पहना हुआ था. AI ने उस फोटो को ब्लैक साड़ी में कन्वर्ट कर दिया. लेकिन हैरानी तब हुई जब झलक ने साड़ी वाली फोटो में अपने दाहिने हाथ पर तिल देखा- ठीक उसी जगह पर जहां असल में उनका तिल है. झलक का कहना है कि उनकी असली फोटो में हाथ पूरी तरह ढका हुआ था, फिर भी Gemini ने तिल की सही लोकेशन कैसे पहचानी? इस सवाल ने सोशल मीडिया पर प्राइवेसी को लेकर बहस छेड़ दी है.

झलक की चेतावनी और जवाब

झलक ने अपने अनुभव के साथ लोगों को सचेत किया है कि इस तरह के AI ट्रेंड को फॉलो करने से पहले सोच-विचार जरूर करें. उन्होंने एक और वीडियो में उन लोगों को जवाब दिया जिन्होंने उनके दावे पर सवाल उठाए थे. उन्होंने बताया कि पिछली रील मिरर हो गई थी, जिससे हाथ की दिशा को लेकर भ्रम हुआ. इसके अलावा उन्होंने अपने प्रॉम्प्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया ताकि यह साफ हो सके कि उन्होंने तिल का कोई जिक्र नहीं किया था.

क्या AI हमारी प्राइवेसी के लिए खतरा है?

झलक के इस अनुभव ने एक बार फिर से AI और प्राइवेसी के बीच के रिश्ते पर सवाल खड़े कर दिए हैं. क्या AI हमारी छिपी हुई जानकारी तक पहुंच सकता है? या यह सिर्फ एक संयोग था? जवाब अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन सतर्क रहना जरूरी है.

Gemini Nano Banana 10 Viral Image Prompts: साड़ी लुक से लेकर सेलिब्रिटी पोलरॉइड्स तक

Gemini Nano Banana AI Saree Image बनाने के लिए इन गलतियों से बचें, मिलेगा परफेक्ट रिजल्ट

लड़कियों पर छाया रेट्रो साड़ी ट्रेंड, 90s हीरोइन की तरह खुद को बना रहीं खूबसूरत, आप भी ऐसे बना सकती हैं इमेज

बिना पैसे खर्च किए बनाएं अनलिमिटेड 3D मॉडल और Figurine इमेज, जानिए Google की ऑफिशियल ट्रिक

Gemini Nano Banana AI 3D Figurines ट्रेंड: अब बनाएं अपना 3D मिनी-फिगरिन बिल्कुल मुफ्त

गूगल Gemini के Nano Banana फीचर ने मचाया धमाल, वायरल हो रही तस्वीरें

रेट्रो साड़ी इमेज हुआ पुराना! अब Gemini Nano Banana से बनाएं ‘Hug My Younger Self’ फोटो, लिखें ये प्रॉम्प्ट

Nano Banana AI 3D Statue Prompt: चंद सेकंड में आप भी बना सकते हैं अपना स्टैच्यू, बस लिखें ये छोटा-सा प्रॉम्प्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >