Gemini 1.5 PRO: गूगल ने लॉन्‍च किया AI वाला सर्च इंजन, आपके कमांड पर फाेटो बना देगा जेमिनी

Google Gemini AI Update: गूगल ने अपने जेमिनी एआई टूल को नये फीचर्स के साथ अपडेट किया है. गूगल के आईओ इवेंट में सुंदर पिचाई ने इसका ऐलान किया. आइए जानें क्या है नया-

Google Gemini AI 1.5 PRO Launch: गूगल ने एआई पावर्ड सर्च इंजन लॉन्च किया है. गूगल I/O 2024 इवेंट में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सुंदर पिचाई ने कई नये प्रोडक्ट्स का ऐलान किया. उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) टूल को कंपनी के अन्य उत्पादों में जोड़ने की घोषणा करते हुए कहा, हम आज जेमिनी एरा में हैं. आज 15 लाख से अधिक डेवलपर जेमिनी मॉडल का इस्तेमाल करते हैं.

गूगल फोटोज में जुड़ा जेमिनी AI का सपोर्ट

गूगल के इवेंट में सुंदर पिचाई ने ऐलान किया है की जेमिनी AI को गूगल फोटोज में जोड़ा जाएगा, जिसे ‘आस्क फोटोज’ फीचर नाम दिया गया है. इस फीचर के शामिल होने से यूजर्स चैटबॉट से यह पूछ सकेंगे कि आपकी गैलरी में क्या है. आस्क फोटोज फीचर तस्वीरों को ढूंढने में यूजर्स का काफी समय बचाएगा. बताते चलें कि फोटोज पहले के समान ही सुरक्षित रहेंगे.

Google ने अपने फाइल्स ऐप में जोड़े ये शानदार फीचर, अब होगी मार्केट के दूसरे स्कैनर ऐप्स की छुट्टी

जेमिनी 1.5 प्रो भी हुआ लॉन्च

गूगल ने जेमिनी 1.5 प्रो को लॉन्च किया है और इसे दुनियाभर में डेवलपर्स के लिए रोलआउट कर दिया गया है. यह एआई टूल, वॉयस असिस्टेंट जैसे ऑडियो फीचर्स को सक्षम बनाता है और सोर्स कंटेंट से ग्रुप का विश्लेषण कर सकता है. साथ ही यह मुश्किल सवालों का जवाब भी दे सकता है. जेमिनी का यह नया रूप वर्कस्पेस लैब में उपलब्ध करा दिया गया है और इससे बिल्कुल नये तरीके से ऑडियो फीचर्स काे यूज किया जा सकेगा.

गूगल ने जेमिनी 1.5 फ्लैश को भी किया पेश

गूगल ने अपने एन्युअल इवेंट में AI मॉडल जेमिनी फैमिली के एक बड़े अपडेट की घोषणा की है. टेक कंपनी ने इसे जेमिनी 1.5 फ्लैश नाम दिया है. इसके बारे में कंपनी की ओर से यही बताया गया है कि यह नया मॉडल गति और दक्षता के लिए अनुकूलित है. गूगल का दावा है कि जेमिनी 1.5 फ्लैश वीडियो कैप्शनिंग, चैट एप्लीकेशन, लंबे दस्तावेज, इमेज और टेबल्स से डेटा एक्सट्रैक्शन में भी सक्षम है.

गूगल ने जेमिनी AI 1.5 प्रो को क्यों लॉन्च किया?

गूगल ने जेमिनी AI 1.5 प्रो को विभिन्न उत्पादों में AI टूल को एकीकृत करने के लिए लॉन्च किया है, ताकि डेवलपर्स और यूजर्स को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

‘आस्क फोटोज’ फीचर क्या है?

‘आस्क फोटोज’ फीचर यूजर्स को चैटबॉट के माध्यम से उनकी गैलरी में मौजूद तस्वीरों के बारे में पूछने की सुविधा देता है, जिससे तस्वीरें ढूंढने में समय की बचत होगी।

जेमिनी 1.5 फ्लैश में कौन-कौन सी क्षमताएं हैं?

जेमिनी 1.5 फ्लैश वीडियो कैप्शनिंग, चैट एप्लीकेशन, और लंबे दस्तावेजों तथा इमेज से डेटा एक्सट्रैक्शन जैसी क्षमताओं के लिए अनुकूलित है।

जेमिनी AI का उपयोग कितने डेवलपर्स कर रहे हैं?

सुंदर पिचाई के अनुसार, वर्तमान में 15 लाख से अधिक डेवलपर जेमिनी मॉडल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

गूगल फोटोज में जेमिनी AI का क्या महत्व है?

गूगल फोटोज में जेमिनी AI के शामिल होने से तस्वीरों का प्रबंधन और खोज आसान होगा, जबकि यूजर्स की फोटोज पहले की तरह सुरक्षित रहेंगी।

Google Wallet: गूगल ने भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया वॉलेट, Google Pay से अलग है ये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >