आज Google Doodle बोल रहा गणित की भाषा, क्रिएटिव तरीके से कर रहा Quadratic Equation को सेलिब्रेट

Google Doodle: आज 12 नवंबर के डूडल में Google शब्द को बड़े ही क्रिएटिव अंदाज में मैथ्स फॉर्मूले और Equation के साथ सजाया गया है. Google शब्द के बीच में मैथ्स का फेमस इक्वेशन ax² + bx + c = 0 दिखाई दे रहा है. इस इक्वेशन के चारों ओर गूगल ने ऐसे एनिमेटेड एलिमेंट्स को जोड़ा है, जो मैथ्स को बड़े ही खूबसूरती से पेश कर रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल्स में.

Google Doodle: आज जब आपने सुबह-सुबह अपना Google होमपेज ओपन किया होगा, तो आपको आज का गूगल थोड़ा अलग दिखा होगा. हम बात कर रहे हैं Google Doodle की. हर दिन की तरह सिंपल सा गूगल आज बदला-बदला है, रंग से लेकर लोगो तक कुछ अलग ही अंदाज में Google झिलमिलाता नजर आ रहा है. आज के एनिमेटेड डूडल को देख कर आप यही सोच रहे होंगे, कि आज का गूगल होमपेज क्लासरूम क्यों बना हुआ है? आपको बता दें, आज के गूगल डूडल में “Quadratic Equation” यानी द्विघात समीकरण दिखाया गया है. Google आज अपने होमपेज पर मैथ्स यानी गणित की उस बुनियादी लेकिन शक्तिशाली कॉन्सेप्ट को सम्मान दे रहा है, जिसने साइंस, इंजीनियरिंग और दैनिक जीवन के कई रहस्यों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है. आइए जानते हैं डिटेल्स में.

क्या दिख रहा आज के Google Doodle में?

आज 12 नवंबर के डूडल में Google शब्द को बड़े ही क्रिएटिव अंदाज में मैथ्स फॉर्मूले और Equation के साथ सजाया गया है. Google शब्द के बीच में मैथ्स का फेमस इक्वेशन ax² + bx + c = 0 दिखाई दे रहा है. इस इक्वेशन के चारों ओर गूगल ने ऐसे एनिमेटेड एलिमेंट्स को जोड़ा है, जो मैथ्स को बड़े ही खूबसूरती से पेश कर रहे हैं. जैसे ग्राफ की परवलयाकार रेखा (parabola), नंबर और चर (variables) जो इक्वेशन को सॉल्व करने के प्रोसेस को दिखा रहे हैं. साथ ही किताबों में जिस तरह से इक्वेशन का इस्तेमाल खेलों में गति को समझाने के लिए भी किया जाता है, गूगल ने अपने डूडल में भी ऐसा ही कुछ आर्ट दिखाया है. डूडल मेकर्स ने “Google” शब्द के तीसरे लेटर O को एक बास्केटबॉल की तरह दिखाया है, जिसे चौथा लेटर g और लास्ट लेटर e किक मार रहे हैं.

आज ही क्यों दिखा यह Doodle?

Google ने इस डूडल को खास एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए पेश किया है. क्योंकि, अक्टूबर और नवंबर के आसपास, दुनिया भर में कई एजुकेशन सिस्टम्स अपने सिलेबस में Quadratic Equation को शामिल करती हैं. ऐसे में खास मैथ्स पर बेस्ड डूडल के जरिए Google स्टूडेंट्स और टीचर्स को यह याद दिलाना चाह रहा है, कि मैथ्स इंटरैक्टिव और मजेदार हो सकता है. मैथ्स कोई डरने की चीज नहीं, बल्कि यह समझने की एक कला है.

यह भी पढ़ें: Google Nano Banana 2: गूगल का इमेज जेनरेशन टूल हो रहा और एडवांस्ड, इस बार ज्यादा होगा एक्यूरेट

यह भी पढ़ें: Jio यूजर्स को बड़ा फायदा: Google Gemini AI Pro की 18 महीने वाली फ्री सब्सक्रिप्शन अब सबके लिए LIVE

यह भी पढ़ें: Google Maps में आया Gemini AI, अब बस बोलने पर तुरंत मिलेगी रास्ते और आसपास की पूरी जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >