Fridge Tips: आखिर डीप फ्रीजर में बार-बार क्यों जम जाती है बर्फ? आज जान लें सभी कारण और ठीक करने के आसान तरीके

Fridge Tips: फ्रीजर में बर्फ का पहाड़ जम जाना लगभग हर घर की एक आम समस्या है. लेकिन सवाल ये है कि आखिर हर बार इसे साफ करने के बाद भी ऐसा क्यों हो जाता है. आइए जानते हैं कि फ्रिज में बर्फ क्यों जमती है और किन आसान तरीकों से आप इससे निजात पा सकते हैं.

Fridge Tips: आज के समय में फ्रिज हमारे घर का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है. ठंडा पानी हो या गर्मी-सर्दी में खाने-पीने की चीजों को फ्रेश रखना हो, ये हर मौसम में हमारे काम को आसान बना देता है. लेकिन सिंगल डोर फ्रिज इस्तेमाल करने वाले कई लोगों को एक आम परेशानी झेलनी पड़ती है. हम बात कर रहे हैं डीप फ्रीजर में बार-बार बर्फ जम जाने की.

चाहे आप इसे कितनी भी बार साफ कर लें, कुछ ही दिनों में फिर से इसमें बर्फ का पहाड़ बन ही जाता है. लेकिन अब सवाल ये है कि आखिर ऐसा होता क्यों है? दरअसल, इसके पीछे कुछ छोटी-छोटी वजहें होती हैं. अगर आप इन्हें समाज लें तो इस दिक्कत से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं. आइए जानते हैं.

बार-बार फ्रिज का खुलना 

जब आप फ्रीजर का दरवाजा बार-बार खोलते हैं, तो बाहर की गर्म और नमी वाली हवा अंदर जाती है. ये ठंडी हवा से टकराकर बर्फ में बदल जाती है, जिससे बर्फ जल्दी जमती है. ऐसे में कोशिश करें कि बार-बार फ्रिज का दरवाजा न खोलें. जरूरत वाली चीजों को एक बार में ही निकल लें.

गैस्केट का खराब होना

अगर दरवाजे के चारों ओर लगी रबर सील ढीली या डैमेज हो, तो ठंडी हवा बाहर निकल जाएगी और गर्म हवा अंदर आ जाएगी. इसी वजह से फ्रिज के अंदर जल्दी बर्फ जमने लगती है. इसलिए सबसे पहले रबर सील की चेक करें, और अगर वो फटी या ढीली हो गयी हो, तो उसे बदलवा लें.

कॉइल गंदा हो जाना 

फ्रिज के पीछे लगा कॉइल भी काफी अहम हिस्सा होता है. यह पानी निकालने की सिस्टम का भाग होता है. अगर इस पर धूल या गंदगी जम जाए तो पानी ठीक से बाहर नहीं निकल पाता. इस कारण से फ्रिज के अंदर नमी बढ़ने लगती है और बर्फ जमने लगती है. इसलिए महीने में कम से कम एक बार कॉइल की सफाई जरूर कर लें.

वॉटर फिल्ट्रेशन खराब होना

फ्रीजर में बर्फ जमने की एक और बड़ी वजह हो सकती है खराब पानी का फिल्टर. अगर रेफ्रिजरेटर का वॉटर फिल्ट्रेशन सिस्टम ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो अंदर की नमी बर्फ में बदलने लगती है और धीरे-धीरे जम जाती है. इसके कारण फ्रिज में रखा खाना भी बर्फ की परत से ढक जाता है. इस समस्या से बचने का आसान तरीका है पुराना फिल्टर हटाकर नया फिल्टर लगवा लें.

डिफ्रॉस्टस सिस्टम खराब हो जाना 

अगर फ्रीजर का डिफ्रॉस्ट सिस्टम खराब हो जाए, तो बर्फ अपने-आप पिघल नहीं पाती. इससे अंदर लगातार बर्फ जमा होती रहती है और ठंडी हवा का फ्लो भी रुकने लगता है.

यह भी पढ़ें: Fridge Tips: फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर सील हो गई है ढीली? जानें मिनटों में टाइट करने का आसान तरीका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >