सिर्फ AC ही नहीं कूलर को भी चाहिए होती है सर्विसिंग, ऐसे रखेंगे ख्याल, तो सालों साल मिलेगी ठंडी हवा

Cooler Tips: अगर आपको भी इस बात की शिकायत है कि आपका कूलर ठंडी हवा नहीं दे रहा तो फिर एक्सपर्ट के बताएं इन टिप्स को कर लें फॉलो. ठंडी हवा देने के साथ-साथ कूलर भी चलेगा सालों-साल.

Cooler Tips: अक्सर हम शिकायत करते हैं कि कूलर से ठंडी हवा नहीं आ रही है या उसका एयर फ्लो कम हो गया है. लेकिन सच तो ये है कि कूलर खरीदने के बाद से हम उसका ध्यान ही नहीं रखते. जबकि एयर कंडीशनर (AC) की तरह कूलर को भी अच्छे तरीके से रखरखाव की जरूरत पड़ती है. जितना अच्छे से हम कूलर का ध्यान रखेंगे उतना अच्छी ठंडी हवा कूलर हमें देगा. इतना ही नहीं, अच्छे तरीके से कूलर का रखरखाव करने पर कूलर ज्यादा सालों तक चलेगा भी. आज हम आपको कूलर से जुड़े एक्सपर्ट्स के कुछ ऐसे ही टिप्स बताने वाले हैं, जिससे आपका कूलर एकदम AC की तरह ठंडी हवा देगा और सालों तक चलेगा भी.

यह भी पढ़ें: कूलर से आ रही है गर्म हवा? कर लें बस ये उपाय, फिर AC जैसी मिलेगी ठंडक

यह भी पढ़ें:  आधा भारत नहीं जानता इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरने का सही तरीका, जान जाएगा तो कहलाएगा उस्ताद

Cooler Tips: कूलिंग पैड पर ध्यान देना जरूरी

ठंडी हवा देने में सबसे ज्यादा अहम किरदार कूलर का कूलिंग पैड का होता है. ऐसे में अगर आप अपने कूलर के कूलिंग पैड पर ध्यान नहीं देंगे तो आपको ठंडी हवा भी नहीं मिलेगी. अगर कूलिंग पैड साफ नहीं रहेंगे तो अच्छी और ठंडी हवा आपको नहीं मिल पाएगी. क्योंकि, पानी में भीगे रहने के कारण कूलिंग पैड में शैवाल पनप जाते हैं, जिससे कूलिंग पैड खराब हो जाते हैं. इतना ही नहीं, कूलिंग पैड में जमे धूल और कूलर में डाले जाने वाली पानी में जमे मिनरल्स भी कूलिंग पैड को खराब करते हैं. इसलिए कूलर के कूलिंग पैड को हमेशा साफ करते रहना जरूरी है. एक्सपर्ट के मुताबिक, महीने में दो बार कूलिंग पैड को साफ पानी से जरूर साफ करना चाहिए.

Cooler Tips: कूलर के पंखे और मोटर की सफाई जरूरी

कूलिंग पैड के बाद कूलर में सबसे अहम चीज उसके पंखे और मोटर होते हैं. ऐसे में ठंडी हवा और कूलर के लंबे लाइफस्पैन के लिए जरूरी है कि कूलर के मोटर और पंखे को साफ रखा जाए. एक्सपर्ट का कहना है कि, कूलर के पंखों में गंदगी जमा होने से एयरफ्लो पर असर पड़ता है. इसके अलावा मोटर का भी खास ध्यान रखना जरूरी है. इसके लिए मोटर पर समय-समय पर मशीन ऑयल डालते रहना चाहिए ताकि बेयरिंग लबे समय तक चले और कूलर चलाते वक्त ज्यादा आवाज भी न हो. अगर कूलर के मोटर का ध्यान अच्छे से रखा जाए तो वह सालों साल तक चलती भी है और बिजली की खपत भी ज्यादा नहीं होती है.

Cooler Tips: कूलर के पंप का भी ध्यान रखना जरूरी

कूलर का पंप कूलिंग पैड तक पानी पहुंचाने का काम करता है. ऐसे में कई बार पानी खींचते हुए पंप में गंदगी जम जाती है और वह पाइप में पहुंच जाती है. गंदगी जमा होने के कारण पानी के फ्लो पर असर पड़ता है और कूलिंग पैड तक पानी सही से नहीं पहुंच पाता है. ऐसे में कूलर से ठंडी हवा नहीं आ पाती है. एक्सपर्ट के मुताबिक हर हफ्ते में कूलर के पंप को जरूर चेक करना चाहिए. साथ ही पंप के साथ-साथ पाइप की भी सफाई करनी चाहिए. ताकि गंदगी बाहर निकल जाए और कूलिंग पैड को पानी भी सही से मिल सके और आपको ठंडी हवा.

Cooler Tips: गर्मी खत्म होते ही कूलर को रखे अच्छे से

अक्सर गर्मी खत्म होते ही कूलर की भी जरूरत कम हो जाती है. ऐसे में कई लोग कूलर को रख देते हैं. कई लोग तो कूलर को घर के किसी कोने में छोड़ देते हैं जहां कूलर में आसानी से धूल-पानी पड़ता रहता है. जिससे कूलर जल्दी खराब हो जाता है. एक्सपर्ट के मुताबिक कूलर का काम होते ही कूलर को अच्छे से रखना चाहिए ताकि उसमें न तो धूल जम पाए और न ही जंग लग पाए. साथ ही कूलर को अच्छे से साफ करके रखना चाहिए ताकि फिर बाद में जब उसकी जरूरत पड़े तो उसमें खराबी की कोई गुंजाइश नहीं रहे.

यह भी पढ़ें: Cooler Hacks : कूलर से भी आएगी एसी जैसी ठंडी हवा, बस कर लें ये उपाय, फिर कमरा हो जाएगा कूल-कूल

यह भी पढ़ें: 99% भारतीय नहीं जानते क्यों लगती है AC में आग? जान जाएंगे तो नहीं करेंगे दोबारा ये गलती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >