Flipkart Black Friday Sale 2025: Samsung का फ्लैगशिप फोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, रह गयी बस इतनी कीमत

Flipkart Black Friday Sale 2025: फ्लिपकार्ट पर आज से Black Friday Sale शुरू है. सेल में Samsung Galaxy S24 5G की प्राइस में भारी कटौती देखने को मिल रही है. फोन में एक शानदार ट्रिपल कैमरा सेटअप, बड़ा 4000mAh बैटरी पैक और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है. आइए आपको बताते हैं इस ऑफर के बारे में.

Flipkart Black Friday Sale 2025: सैमसंग का Galaxy S24 पॉपुलर फोन में से एक है. इसे इंडिया में पिछले साल Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था. अभी ये फोन Flipkart Black Friday Sale में कम कीमत पर मिल रहा है. इसमें Dynamic AMOLED 2X फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है, जो फुल HD+ रेजोल्यूशन और स्मूद 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. फोन में एक शानदार ट्रिपल कैमरा सेटअप, बड़ा 4000mAh बैटरी पैक और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है. आइए अब आपको बताते हैं इस ऑफर के बारे में.

Samsung Galaxy S24 5G Flipkart Black Friday Sale Offer

Samsung Galaxy S24 5G की भारत में शुरुआती कीमत 74,999 (8GB RAM और 128GB) रुपये थी. लेकिन 45% की भारी कटौती के बाद अब इसकी कीमत सिर्फ 40,999 रुपये रह गई है.

इसके अलावा, अगर आपके पास Axis Bank का डेबिट कार्ड या SBI का क्रेडिट कार्ड है, तो आपको 5% का एक्स्ट्रा कैशबैक भी मिल सकता है. यानी आपको करीब 2,050 रुपये का और फायदा हो जाएगा, और यह फोन आपको लगभग 38,949 रुपये में मिल जाएगा.

Samsung galaxy s24 5g flipkart black friday sale offer

Samsung Galaxy S24 5G के फीचर्स

डिस्प्ले

Samsung Galaxy S24 5G में 6.2 इंच का Dynamic AMOLED 2X फ्लैट डिस्प्ले मिलता है, जो फुल HD+ रेजोल्यूशन और स्मूथ 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसकी पीक ब्राइटनेस भी 2600 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है. डिस्प्ले को मजबूती के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 की प्रोटेक्शन दी गई है.

परफॉरमेंस 

फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, साथ ही इसमें एक नया और बेहतर वेपर चेम्बर भी है जो गेमिंग के दौरान हीटिंग को कंट्रोल करने में मदद करता है. फोन में कई AI फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे Circle to Search, Live Translate, और Generative Edit/Photo Assist.

यह फोन 8GB RAM के साथ आता है और स्टोरेज के लिए 128GB या 256GB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं. ध्यान रहे, स्टोरेज को बढ़ाया नहीं जा सकता.

कैमरा 

फोन में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का मेन सेंसर OIS के साथ, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP का टेलिफोटो लेंस दिया गया है. सामने की तरफ आपको 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है जिसमें ऑटोफोकस भी है.

बैटरी 

Samsung Galaxy S24 5G में 4000mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. फोन में सैटिन फिनिश वाला प्रीमियम एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है और यह पानी व धूल से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है.

यह भी पढ़ें: ब्लैक फ्राइडे सेल यहां हुआ लाइव: आईफोन पर सबसे बड़े डिस्काउंट, स्टॉक खत्म होने को है!

यह भी पढ़ें: Croma Black Friday Sale: iPhone Air अब मात्र ₹54,900 में! खरीदने के 4 बड़े कारण, छोड़ने के 2

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >