Fact Check: क्या पाकिस्तान ने गिराया भारतीय राफेल जेट? PIB ने किया खुलासा

PIB Fact Check ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय राफेल गिराए जाने के पाक दावे को फेक बताया. वायरल तस्वीर पुरानी MiG-21 क्रैश की निकली.

Fact Check: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान ने भारत का राफेल फाइटर जेट मार गिराया है. इस दावे के समर्थन में कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिन्हें पाक समर्थक अकाउंट्स द्वारा साझा किया गया. लेकिन अब भारत सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी PIB ने इस दावे को पूरी तरह फर्जी करार दिया है.

PIB फैक्ट चेक: पुरानी तस्वीरें फैलाई जा रहीं

PIB ने स्पष्ट किया कि जो तस्वीरें राफेल के दुर्घटनाग्रस्त होने के नाम पर वायरल की जा रही हैं, वे वास्तव में साल 2021 की हैं जब पंजाब के मोगा जिले में भारतीय वायुसेना का एक MiG-21 जेट क्रैश हुआ था. PIB ने अपने आधिकारिक हैंडल पर लिखा- “एक पुरानी तस्वीर को यह दावा करते हुए शेयर किया जा रहा है कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय राफेल को बहावलपुर के पास गिरा दिया. यह तस्वीर 2021 में मोगा में क्रैश हुए एक MiG-21 की है.”

पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा ऑपरेशन

इस बीच पाकिस्तान की सैन्य मीडिया शाखा ISPR द्वारा एक बार फिर से भारत के खिलाफ फर्जी प्रचार किया जा रहा है. इसमें न केवल राफेल जेट को गिराने का झूठा दावा शामिल है बल्कि भारतीय सेना के ब्रिगेड हेडक्वार्टर और श्रीनगर एयरबेस पर हमले जैसे गलत तथ्यों को भी वायरल किया गया है.

भारत का त्वरित जवाब

भारत ने इन सभी दावों को तेजी से खारिज किया है और चेतावनी दी है कि पुराने वीडियो और तस्वीरों के जरिए भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है. सरकार ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही बिना पुष्टि की सूचनाओं पर भरोसा न करें.

यह भी पढ़ें: Airports Closed Fact Check: भारत में एयरपोर्ट एंट्री बैन की खबर हो रही वायरल, PIB ने बताया फर्जी

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: पाकिस्तान संग तनाव के बीच स्मार्टफोन में बरतें ये 5 सावधानियां, बनें जिम्मेदार नागरिक

यह भी पढ़ें: क्या है Loitering Munition तकनीक? जिसने बाज की तरह दुश्मन के ठिकानों का किया खात्मा

यह भी पढ़ें: India Pakistan War: भारत ने तबाह किये पाकिस्तान के ‘आंख-कान’, AWACS हुआ खाक

यह भी पढ़ें: भारत-पाक में युद्ध हुआ तो बंद हो सकता है इंटरनेट! व्हाट्सएप चलाने के लिए काम आएगी ये ट्रिक

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >