Airports Closed Fact Check: भारत में एयरपोर्ट एंट्री बैन की खबर हो रही वायरल, PIB ने बताया फर्जी

Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दावा कि भारत के सभी एयरपोर्ट्स बंद कर दिए गए हैं, फेक निकला. PIB ने इसे भ्रामक और झूठा बताया है.

Airports Closed Fact Check | India Pakistan War: पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव और हवाई संघर्ष के बीच सोशल मीडिया पर एक वायरल मैसेज ने दावा किया कि भारत सरकार ने सभी एयरपोर्ट्स पर एंट्री बैन कर दी है. लेकिन यह दावा पूरी तरह से झूठा और भ्रामक है. प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इसे गलत बताते हुए इसका खंडन किया है.

Airports Closed Fact Check: क्या है वायरल मैसेज?

सोशल मीडिया पर तेजी से फैलते एक स्क्रीनशॉट में यह दावा किया गया कि भारत के सभी बड़ेएयरपोर्ट्स आम नागरिकों के लिए बंद कर दिए गए हैं और केवल मिलिट्री ऑपरेशंस की अनुमति दी गई है.

Airports Closed Fact Check: PIB का जवाब

PIB ने अपने आधिकारिक हैंडल पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा:”सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा दावा कि भारतीय एयरपोर्ट्स में एंट्री बैन कर दी गई है, पूरी तरह से फेक और मिसलीडिंगहै. भारत सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है.”

Airports Closed Fact Check: युद्ध के हालात और फर्जी सूचनाएं

गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से भारत पर अचानक हवाई हमला किया गया, जिसमें तीन पाकिस्तानी फाइटर जेट भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराए गए. एक पाकिस्तानी पायलट को राजस्थान से गिरफ्तार भी किया गया है.

इस बीच, सोशल मीडिया पर फेक न्यूज और अफवाहें भी तेजी से फैल रही हैं. सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत और सरकारी स्रोतों पर ही भरोसा करें.

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor: पाकिस्तान संग तनाव के बीच स्मार्टफोन में बरतें ये 5 सावधानियां, बनें जिम्मेदार नागरिक

यह भी पढ़ें: क्या है Loitering Munition तकनीक? जिसने बाज की तरह दुश्मन के ठिकानों का किया खात्मा

Airports Closed Fact Check: कई सीमावर्ती इलाकों में ब्लैकआउट

भारतीय सेना ने सुरक्षा के तहत जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, पठानकोट, बीकानेर, भुज जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में ब्लैकआउट लागू कर दिया है. वहीं एयर डिफेंस सिस्टम जैसे S-400 की तैनाती और चौकसी को बढ़ा दिया गया है.

फर्जी है खबर

भारत में एयरपोर्ट एंट्री बैन की खबर फर्जी है.PIB और अन्य आधिकारिक एजेंसियों ने इसका खंडन किया है. कृपया किसी भी अफवाह को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर करें.

India Pakistan War: भारत ने तबाह किये पाकिस्तान के ‘आंख-कान’, AWACS हुआ खाक

भारत-पाक में युद्ध हुआ तो बंद हो सकता है इंटरनेट! व्हाट्सएप चलाने के लिए काम आएगी ये ट्रिक

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >