Elon Musk का नया धमाका: WhatsApp को टक्कर देने आ रहा XChat, जानें इसकी खास बातें

Elon Musk ने XChat लॉन्च किया है, जो WhatsApp को टक्कर देने वाला नया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, जानिए इसके फीचर्स, सुरक्षा और लॉन्च डिटेल्स.

टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के लिए मशहूर Elon Musk ने अब मैसेजिंग की दुनिया में कदम रख दिया है. उनकी कंपनी X (जिसे पहले Twitter कहा जाता था) ने एक नया चैटिंग प्लेटफॉर्म XChat लॉन्च किया है. यह ऐप सीधे तौर पर WhatsApp, Telegram और Signal जैसे पॉपुलर ऐप्स को टक्कर देने की तैयारी में है.

क्या है XChat?

XChat, Elon Musk की X ऐप का एक नया इंटीग्रेटेड मैसेजिंग फीचर है, जिसे बेहद सुरक्षित, फास्ट और प्राइवेसी-फोकस्ड बनाया गया है. Musk का दावा है कि यह फीचर यूजर्स को “फोन नंबर के बिना भी” चैट करने, कॉल करने और फाइल शेयर करने की आजादी देगा.

XChat के टॉप फीचर्स

  • एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन: चैट्स को Bitcoin जैसी तकनीक से सुरक्षित बनाया गया है ताकि कोई थर्ड पार्टी आपकी बातचीत न पढ़ सके.
  • वैनिशिंग मैसेजेस: मैसेज एक तय समय के बाद अपने आप गायब हो जाएंगे, जिससे गोपनीयता बनी रहेगी.
  • फोन नंबर की जरूरत नहीं: WhatsApp के उलट, XChat को इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर की जरूरत नहीं है.
  • वीडियो और ऑडियो कॉलिंग: क्रॉस-प्लेटफॉर्म कॉलिंग की सुविधा मिलेगी, वो भी बिना किसी नंबर के.
  • फास्ट परफॉर्मेंस: यह Rust प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर आधारित है, जो सिक्योर और हाई-परफॉर्मेंस मानी जाती है.
  • फाइल शेयरिंग: डॉक्यूमेंट्स, इमेज, ऑडियो और वीडियो फाइल्स आसानी से भेजी जा सकती हैं.

WhatsApp से कैसे अलग है XChat?

लॉन्च डिटेल्स

XChat फिलहाल बीटा स्टेज में है और केवल X के पेड यूजर्स (X Premium Members) को ही यह सुविधा मिल रही है. Musk ने संकेत दिया है कि आने वाले हफ्तों में इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा. यदि XChat अपने वादों पर खरा उतरता है, तो यह न केवल WhatsApp बल्कि कई अन्य मैसेजिंग ऐप्स के लिए भी चुनौती बन सकता है.

यह भी पढ़ें: एक AI फीचर के लिए Telegram एलन मस्क के साथ करेगा 2568 करोड़ रुपये की डील!

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: आज बारिश होगी या नहीं? ये सरकारी ऐप बताएगा मौसम का हाल

यह भी पढ़ें: FREE में Aadhaar अपडेट करने का आखरी मौका! इस तारीख तक घर बैठे बदल लें डिटेल्स, नहीं लगेगा एक भी पैसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >