Elon Musk की कंपनी में निकली जॉब वैकेंसी, xAI का काम और करोड़ों में सैलरी

Elon Musk xAI Job Vacancy : एलन मस्क की AI कंपनी xAI में करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियां निकली हैं. टेक्निकल लीड से लेकर AI ट्यूटर तक के पदों पर भर्ती हो रही है. जानें पात्रता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया.

Elon Musk xAI Job Vacancy: दुनिया के सबसे चर्चित उद्यमियों में से एक, एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI ने हाल ही में कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. ये नौकरियां न केवल तकनीकी क्षेत्र के लिए हैं, बल्कि फाइनेंस, डिजाइन और लीगल एक्सपर्ट्स के लिए भी सुनहरा मौका है. खास बात यह है कि कुछ पदों के लिए सैलरी ₹1.9करोड़ से ₹3.7करोड़ प्रति वर्ष तक है, जबकि कुछ रिमोट पोजीशन पर प्रति घंटे ₹5,500 तक की कमाई संभव है.

Elon Musk xAI Job Vacancy : मुख्य पद और जिम्मेदारियां

टेक्निकल लीड (पेमेंट्स): इस भूमिका में उम्मीदवार को एक नया डिजिटल पेमेंट प्लैटफॉर्म तैयार करना होगा, जो X ऐप के 600 मिलियन यूजर्स को सर्विस देगा. इसके लिए 8+ वर्षों का बैकएंड या सिस्टम इंजीनियरिंग अनुभव आवश्यक है.

AI ट्यूटर – फाइनेंस स्पेशलिस्ट: यह रिमोट जॉब है, जिसमें उम्मीदवार को फाइनेंशियल डेटा को लेबल और एनोटेट करना होगा ताकि AI मॉडल को बेहतर ट्रेन किया जा सके. इस भूमिका के लिए मास्टर्स या पीएचडी डिग्री और रिसर्च स्किल्स जरूरी हैं.

Elon musk xai job vacancy / x screenshot

Elon Musk xAI Job Vacancy : सैलरी और लोकेशन

टेक्निकल लीड की सैलरी $220,000 से $440,000 प्रति वर्ष (₹1.9करोड़ से ₹3.7करोड़)है.

AI ट्यूटर की सैलरी $35 से $65 प्रति घंटा (₹3,000 से ₹5,500) है.

लोकेशन: सैन फ्रांसिस्को, पालो ऑल्ट��, मेम्फिस और रिमोट.

Elon Musk xAI Job Vacancy : हायरिंग प्रॉसेस

स्क्रीनिंग के बाद कोडिंग चैलेंज, सिस्टम डिजाइन डिस्कशन और प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन शामिल हैं. पूरा प्रॉसेस एक हफ्ते में पूरा हो सकता है.

Elon Musk xAI Job Vacancy : xAI की ऑफिशियल जॉब साइट पर पाएं डीटेल्स

अगर आप तकनीकी, फाइनेंस या डिजाइन क्षेत्र में हैं और एलन मस्क की कंपनी में काम करने का सपना देखते हैं, तो यह मौका आपके लिए है. अधिक जानकारी और आवेदन के लिए xAI की ऑफिशियल जॉब साइट पर जाएं.

Elon Musk vs Donald Trump: एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच क्यों छिड़ी है रार? जानिए पूरी कहानी

Elon Musk का नया धमाका: WhatsApp को टक्कर देने आ रहा XChat, जानें इसकी खास बातें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >