Elon Musk ने पेश किया Starlink Mini; जंगल हो या पहाड़, हर जगह मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट

Elon Musk ने सुपरफास्ट इंटरनेट के लिए Starlink Mini पेश किया है. यह एक सैटेलाइट एंटेना है, जिसे आप कहीं भी ले जा सकते हैं. इसमें इनबिल्ट वाई-फाई का सपोर्ट दिया गया है. इसके आने के बाद आपको किसी मोबाइल नेटवर्क पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Elon musk की कंपनी SpaceX ने अपने Starlink प्रोजेक्ट के तहत एक खास प्रोडक्ट लॉन्च किया है. इस डिवाइस का नाम Starlink Mini है, जो दरअसल एक सैटेलाइट बेस्ट इंटरनेट का एंटीना है. इसे आप कहीं भी ले जा सकते हैं और इसमें इनबिल्ट वाइ-फाई का सपोर्ट दिया गया है. इसकी मदद से आप चाहे जहां कहीं भी हों, चाहे शहर हो या गांव, जंगल हो या पहाड़, सुपरफास्ट इंटरनेट का आनंद ले सकेंगे. एक बैक पैक के साइज में आनेवाला यह डिवाइस आप कहीं भी लेकर घूम सकते हैं और इसका वजन मात्र 1.3 किलोग्राम है.

SpaceX में स्टारलिंक इंजीनियरिंग के वीपी ने एक्स पर पोस्ट कर दी जानकारी

स्पेसएक्स के स्टारलिंक इंजीनियरिंग के वीपी माइकल निकोल्स ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने कंपनी की इस नयी पेशकश को लेकर जानकारी दी. साथ ही, उन्होंने स्टारलिंक मिनी के साथ वाई-फाई इंटीग्रेटेड होने की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया है कि वाई-फाई इंटिग्रेटेड के साथ जल्द ही स्टारलिंक मिनी का प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा.

कीमत कितनी होगी?

Starlink Mini किट की कीमत 599 अमेरिकी डॉलर (लगभग 50 हजार भारतीय रुपये) रखी गई है और यह पोर्टेबल सैटेलाइट इंटरनेट, स्टैंडर्ड एंटेना डिश इंटरनेट की तुलना में 100 अमेरिकी डॉलर महंगा बताया जा रहा है. Starlink Mini किट, वही लोग खरीद सकते हैं, जो स्टारलिंक के मौजूदा ग्राहक हैं. हालांकि, इसके लिए अलग से अभी कोई प्लान नहीं आया है.

डेटा लिमिट कितनी है?

Starlink Mini किट के लिए स्टारलिंक के मौजूदा ग्राहकों को मिनी रोम सर्विस शामिल करने का विकल्प मिलेगा. हालांकि स्टारलिंक ने इस पर डेटा सीमा तय कर रखी है, जो हर महीने 50GB है. स्टारलिंक के ग्राहक अगर दोनों सर्विस का इस्तेमाल करते हैं, तो इसके लिए उन्हें 150 अमेरिकी डॉलर का पेमेंट करना होगा. इसकी मदद से यूजर्स को हाई स्पीड इंटरनेट का ऐक्सेस मिल जाएगा.

Apple और OpenAI की पार्टनरशिप से जल-भुन गए Elon Musk ? दे डाली iPhone बैन करने की धमकी

Elon Musk की नयी कारस्तानी, X पर अब आयेगा एडल्ट कंटेंट; जानिए क्या है Twitter की New Adult Policy

X ने लाखों क्रिएटर्स पर बरसाये डॉलर्स, शेयर किया करोड़ों का ऐड रेवेन्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >