AC से पानी टपक रहा है? लोग अपना रहे ये आसान जुगाड़, टेक्नीशियन को पैसे देने से पहले आप भी जान लें

AC Tips: आपके AC से भी पानी टपक रहा है? टेंशन मत लीजिए, ये समस्या उतनी बड़ी है नहीं जितनी हम समझ लेते हैं. इसकी वजह ड्रेनेज पाइप ब्लॉक होना, फिल्टर गंदा होना या गैस प्रेशर कम होना हो सकता है. आइए आपको बताते हैं कैसे इस समस्या से आप निजात पा सकते हैं.

AC Tips: अगस्त का महीना चल रहा है ऐसे में भारत के कई सेहरों में मूसलाधार बारिश देखने को मिल रहा है. बारिश होने के कारण गर्मी से थोड़ी रहत जरूर मिलती है लेकिन अपने साथ ये ले आती हैं हवा में नमी. अधिक नमी बढ़ जाने के वजह से हमें फिर चिपचिपी गर्मी महसूस होने लगती है. इस चिपचिपी गर्मी से बचने के लिए हम AC को ड्राई मोड पर यूज करना शुरू करते हैं.

लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि ड्राई मोड पर चलाने के दौरान एसी से पानी टपकने लगता है. अगर आपके साथ भी यह प्रॉब्लम हो रही है तो टेंशन की बात नहीं है. यह समस्या उतनी बड़ी होती नहीं है जितना हम समझ लेते हैं. आइए आपको बताते हैं कि आखिर एसी से पानी टपकता क्यों है और कैसे इस समस्या से निजात कैसे पाया जाए बिना एक पैसे खर्च किए.

AC से क्यों टपकता है पानी?

AC से पानी गिरने की सबसे बड़ी वजह अक्सर ड्रेनेज पाइप का ब्लॉक हो जाना है. जब पाइप में धूल-मिट्टी या गंदगी जमा हो जाती है या फंस जाती है तो पानी बाहर निकल नहीं पाता और फिर ये टपकना शुरू हो जाता है. कई बार तो एसी हवा के साथ पानी भी फेंकने लगता है या फिर एक तरफ से टपकने लगता है. यही नहीं, अगर एयर फिल्टर में ज्यादा धूल जम जाए तो हवा का रास्ता ब्लॉक हो जाता है और पानी अंदर इकट्ठा होकर टपकने लगता है.

AC से पानी टपकने की एक बड़ी वजह कम गैस प्रेशर भी हो सकता है. जब गैस कम हो जाती है तो कूलिंग कॉइल पर बर्फ जमने लगती है और जैसे ही वो पिघलती है, पानी नीचे गिरने लगता है. कई बार गलत तरीके से इंस्टॉलेशन होने या एसी का एंगल ठीक न होने पर भी पानी टपकने की दिक्कत आती है.

अगर आपको लगता है कि एसी किसी एक साइड से ज्यादा झुका हुआ है, तो उस तरफ एक कागज को मोड़कर हुक्स के पास लगा दें, जहां एसी टिका हुआ है. इससे एसी का एंगल बैलेंस हो जाएगा और पानी टपकने की दिक्कत से राहत मिल सकता है.

समस्या से निजात पाने के लिए करे ये काम

  • अगर आपके AC में से पानी टपकने की समस्या आ रही है तो सबसे पहले उसके ड्रेनेज पाइप को अच्छे से साफ करें और देख लें कि पानी ठीक से बाहर निकल रहा है या नहीं.
  • कोशिश करें कि एयर फिल्टर को महीने में कम से कम एक बार जरूर साफ कर लें.
  • अगर आपको लग रहा हो कि AC की गैस कम हो गई है तो किसी अच्छे टेक्नीशियन को बुला कर सर्विसिंग करा लें.
  • साथ ही, अगर इंस्टॉलेशन ठीक से नहीं हुआ है तो AC को सही एंगल पर फिट करवा लें.

यह भी पढ़ें: अगस्त में किस मोड पर चलाना चाहिए AC? सालों से एसी की हवा खाने वाले भी है इस बात से अनजान

यह भी पढ़ें: रात-दिन रगड़ कर AC चलाना है तो दबा दें रिमोट में लगा ये जादुई बटन, चींटी बराबर आएगा बिजली बिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >