आधा भारत नहीं जानता Sim Card का Full Form, कितने तरह का होता है और कैसे करता है काम?

बिना सिम कार्ड के किसी को कॉल लगाना तो दूर आप इंटरनेट का इस्तेमाल भी फोन में नहीं कर पाएंगे. आज के समय में हर कोई Sim Card का इस्तेमाल कर रहा है. रोजाना कई लोगों से बात कर रहा है, लेकिन आज भी 99% लोग ये नहीं जानते कि आखिर SIM Card का फुल फॉर्म क्या है? सिम कार्ड काम कैसे करता है? अगर आप भी नहीं जानते तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

Full Form of SIM Card: आज के समय में हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहा है. फोन के इजात के पीछे दूर रहकर अपनों से बात करना मुख्य कारण था. आज भी कारण वही है लेकिन आज फोन स्मार्टफोन हो गया है. लेकिन आज भी किसी से बात करने के लिए हमें Sim Card की जरूरत पड़ती है. Sim Card के बिना स्मार्टफोन किसी डब्बे से कम नहीं है. क्योंकि, बिना Sim Card के न तो आप किसी को कॉल कर सकते हैं और न ही इंटरनेट डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन आज भी 99% लोगों को सिम कार्ड के पूरे नाम के बारे में नहीं पता. कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि Sim Card कैसे काम करता है. अगर आप भी इस बारे में नहीं जानते तो आपके लिए ये आर्टिकल खास है. आज हम आपको बताएंगे Sim Card से जुड़ी हर जानकारी.

हो जाओ तैयार! फुलेरा गांव की पंचायत बिना पैसे दिए देखने का Secret अब खुलेगा

Sim Card क्या है और इसकी फुल फॉर्म

सबसे पहले जानते हैं कि Sim Card क्या है और इसका पूरा नाम क्या है. SIM जिसका फुल फॉर्म सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मॉड्यूल (Subscriber Identity Module) है, एक छोटा सा स्मार्ट कार्ड है. जिसमें एक सिलिकॉन चिप लगी हुई होती है. इसका इस्तेमाल करने के लिए इसे GSM (Global System for Mobile) मोबाइल फोन में लगाना पड़ता है. सिम कार्ड में लगी चिप GSM ​मोबाइल फोन में यूजर्स के लिए डाटा स्टोर करता है. जैसे कि, यूजर का फोन नंबर, लोकेशन, यूजर की पहचान, सिक्योरिटी की (Security key), पर्सनल डाटा, ​मोबाइल कांटेक्ट लिस्ट, नेटवर्क ​ऑथराइजेशन और टेक्स्ट मैसेज आदि.

यूजर की Customer ID कि जानकारी भी सिम कार्ड में ही होती है, न कि मोबाइल फोन में. इसलिए यूजर जरूरत पड़ने पर सिम कार्ड को दूसरे फोन में भी लगा कर भी इस्तेमाल कर पाते हैं. बता दें कि, SIM Card का यूज सिर्फ GSM मोबाइल फोन पर ही हो सकता है. CDMA (Code Division Multiple Access) फोन होने पर सिर्फ LTE Enable हैंडसेट में ही सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है.

Sim Card के प्रकार

मुख्य रूप से SIM Card तीन प्रकार के होते हैं. जिसमें माइक्रो सिम, नैनो सिम और ई-सिम शामिल है. माइक्रो सिम कि बात करें तो यह पुराने फोन में इस्तेमाल होता है. नैनो सिम माइक्रो से थोड़ा छोटा होता है, जिसे आजकल के स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं, ई-सिम एक एम्बेडेड सिम है, जो फोन में पहले से लगा हुआ होता है और उसे बदला नहीं जा सकता.

इसके अलावा सिम कार्ड को प्रीपेड और पोस्टपेड तरीके से इस्तेमाल किया जाता है. प्रीपेड जिसमें आपको पहले सर्विस का फायदा उठाने से पहले रिचार्ज के लिए पैसे देने पड़ते हैं. वहीं, पोस्टपेड में सर्विस का फायदा उठाने के बाद आपको पैसे देने पड़ते हैं.

कैसे बनता है Sim Card?

SIM Card को बनाने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जाता है. प्लास्टिक के एक छोटे टुकड़े को शेप दिया जाता है और उसमें एक सिलिकॉन चिप को फिट किया जाता है. उसके बाद एक कोड के जरिए Jio, Airtel, Vi और BSNL नेटवर्क से कनेक्ट किया जाता है. फिर जैसे ही आप अपने फोन में सिम कार्ड को लगाते हैं, तो यह थोड़े देर में नेटवर्क से कनेक्ट हो जाता है. जिसके बाद आप कॉलिंग से लेकर इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाते हैं.

कैसे काम करता है Sim Card?

हर सीन कार्ड में अलग जानकारी होती है, जिसे IMSI (International Mobile Subscriber Identity) और ICCID (Integrated Circuit Card Identifier) के रूप में जाना जाता है. IMSI को सिम कार्ड में लगे चिप के अंदर 64-बिट नंबर के रूप में स्टोर किया जाता है और यह यूजर के लिए वेरीफिकेशन और सुरक्षा प्रदान करने का काम करता है. ऐसे में जब आप नया सिम कार्ड फोन सेवा नेटवर्क से जुड़ता है, तो IMSI और एक Authentication Key Service Provider को वेरीफाई करने के लिए भेजी जाती है,कि संलग्न डिवाइस खरीदने वाले यूजर की है. जब दोनों क्रेडेंशियल Provider के रिकॉर्ड से मैच हो जाते हैं तो डिवाइस को फोन सेवा नेटवर्क तक पहुंच दी जाती है.

Sim Card से कॉल कैसे होती है?

MTSO Landline System PSTN से जुड़े होते हैं. ऐसे में जब आप कॉल करते हैं तो आपके फोन का सिग्नल अपके पास के बेस स्टेशन के MTSO PSTN तक जाता है, जो इसे PSTN में बदल देता है. अब जिस नंबर पर यूजर कॉल कर रहा है, उसके पास वाले MTSO तक ले जाया जाता है. जिससे सामने वाले व्यक्ति के फोन की घंटी बजती है. यह प्रोसेस इतना जल्दी होता है कि यूजर्स को पता भी नहीं चल पाता.

क्या है Mobile e-voting? जानें किस राज्य में शुरू हुई यह सेवा और किसे मिलेगा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >