Dhurandhar FREE Movie Ticket: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन स्टारर फिल्म धुरंधर (Dhurandhar Movie Starcast) की रिलीज ने सिनेमाघरों में जोश भर दिया है. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म दो हफ्ते से भी कम समय में 450 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई (Dhurandhar Movie Box Office Collection) कर चुकी है. ऐसे में दर्शकों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है कि आप यह ब्लॉकबस्टर मूवी अपने नजदीकी मल्टीप्लेक्स में फ्री (Watch Dhurandhar Movie for Free) देख सकते हैं. दरअसल, अब कई बैंक डेबिट कार्ड्स पर मिल रहे हैं मुफ्त या डिस्काउंटेड मूवी टिकट. यानी फिल्म का मजा अब जेब पर भारी नहीं पड़ेगा. आइए जानें कैसे-
कोटक PVR डेबिट कार्ड का सीधा फायदा (Dhurandhar FREE Movie Ticket)
कोटक का PVR डेबिट कार्ड हर खर्च पर पॉइंट्स देता है, जिन्हें सीधे टिकट और फूड पर रिडीम किया जा सकता है. लगातार खर्च करने वाले ग्राहकों को सालभर में कई मुफ्त टिकट मिल सकते हैं.
ऐक्सिस बैंक वैल्यू+ कार्ड की BOGO पेशकश
ऐक्सिस बैंक का वैल्यू+ डेबिट कार्ड मूवी लवर्स के लिए खास है. इसमें “बाय वन गेट वन फ्री” ऑफर मिलता है, जिसमें ₹200 तक की छूट का फायदा उठाया जा सकता है.
इंडसइंड और IDFC FIRST बैंक के प्रीमियम ऑफर
इंडसइंड बैंक के सिग्नेचर और वर्ल्ड डेबिट कार्ड्स पर हर तिमाही 1 से 4 मुफ्त टिकट मिलते हैं. वहीं IDFC FIRST बैंक के प्रीमियम कार्ड्स पर बुकमायशो पर हर महीने दो फ्री टिकट का ऑफर है.
Dhurandhar FREE Movie Ticket Booking: बुकिंग का आसान तरीका
इन ऑफर्स का लाभ उठाने के लिए बैंक की वेबसाइट या बुकमायशो और PVRसिनेमाज के ऑफर सेक्शन पर जाएं. ध्यान रहे कि हर ऑफर की शर्तें अलग होती हैं- जैसे महीने में कितनी बार, किस दिन और कितनी छूट तक. ऐसे में एलिजिबिलिटी चेक कर लेना सही रहेगा.
1. धुरंधर मूवी का मुफ्त टिकट कैसे मिलेगा?
बुकमायशो पर चुनिंदा बैंक डेबिट/क्रेडिट कार्ड से टिकट बुक करने पर फ्री या Buy 1 Get 1 ऑफर मिलता है.
2. कौन‑कौन से बैंक यह ऑफर दे रहे हैं?
कोटक, ऐक्सिस और इंडसइंड जैसे बड़े बैंक अपने कार्डधारकों को समय-समय पर मुफ्त मूवी टिकट्स का फायदा देते हैं.
3. क्या हर महीने मुफ्त टिकट मिल सकता है?
हां, कई बैंक मासिक लिमिट के साथ ऑफर देते हैं, जिससे हर महीने फ्री टिकट का लाभ लिया जा सकता है.
4. ऑफर का फायदा कैसे उठाएं?
टिकट बुकिंग करते समय बैंक कार्ड चुनें और ऑफर सेक्शन में उपलब्ध Buy 1 Get 1 Free या Free Ticket विकल्प चुनें.
5. क्या यह ऑफर सिर्फ डेबिट कार्ड पर है?
नहीं, डेबिट और क्रेडिट दोनों कार्ड्स पर ऑफर उपलब्ध है, लेकिन बैंक और कार्ड टाइप के अनुसार शर्तें बदल सकती हैं.
